Header Ads

अमेरिकी झंडे पर टॉयलेट करते हुए बनाया था वीडियो, अब मिल रही धमकी


सोशल साइट्स पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले लोगों को सावधान रहना चाहिए। आपकी एक गलती या नासमझी आपकी जान की दुश्मन बन सकती है। ऐसा ही कुछ हुआ है फिलाडेल्फिया की रहने वाली एमिली लांस के साथ। फेसबुक पर पोस्ट वीडियो से हुआ जान को खतरा

मूल रूप से पेनसिल्वेनिया की एमिली ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वो अमेरिकी झंडे के ऊपर टॉयलेट कर रही थीं। उनकी एक दोस्त ने ऐसा करते हुए उनका वीडियो बनाया था। इस वीडियो के साथ उन्होंने अमेरिका के प्रति कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। हालांकि, इस वीडियो को कुछ समय के बाद उन्होंने डिलीट भी कर दिया लेकिन तब तक ये वायरल हो चुका था। कई लोगों ने एमिली के वीडियो पर आपत्ति जताई और उन्हें काफी बुरा-भला भी कहा। इस वीडियो को अपलोड करने के बाद अब एमिली को जान से मारने की धमकी मिल रही है। कुछ ने तो उनका गला काटकर लाने वाले को 2 लाख का इनाम तक देने की बात कही है।