बर्थडे पर रणवीर ने खरीदी 4 करोड़ की कार, दीपिका पादुकोण को बैठाकर घुमाया
एक्टर रणवीर सिंह 32 साल के हो चुके हैं। 6 जुलाई, 1985 को जन्मे रणवीर ने अपने बर्थडे से ठीक पहले व्हाइट कलर की एस्टन मार्टिन कार खुद को गिफ्ट की है। इस कार की कीमत करीब 3.80 करोड़ रुपए है। कार खरीदने के बाद रणवीर सबसे पहले अपनी सो कॉल्ड गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के वर्ली स्थित घर पहुंचे। यहां उन्होंने दीपिका को फ्रंट सीट पर बैठाया और इसके बाद डिनर के लिए सीधे ताज होटल गए। व्हाइट टी शर्ट में रणवीर तो ब्लैक टॉप में दिखीं दीपिका
रणवीर व्हाइट टीशर्ट पहने ड्राइविंग सीट पर थे तो वहीं दीपिका ब्लैक टॉप में दिखीं। मीडिया को देख दीपिका ने चेहरा छुपाने की भी कोशिश की, लेकिन वो कैमरे की नजरों से बच नहीं पाईं। दोनों ने अब तक अपने रिलेशनशिप पर खुलकर कुछ भी नहीं कहा है। हालांकि पहले इनके अफेयर और बाद में ब्रेकअप की भी खबरें आ चुकी हैं।
रणबीर जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में अलाउद्दीन खिलजी के रोल में नजर आएंगे। रणबीर-दीपिका आखिरी बार फिल्म 'बाजीराव-मस्तानी' में साथ नजर आए थे। इससे पहले उन्होंने गोलियों की रासलीला : रामलीला में भी काम किया है।


Post a Comment