दिखने में अजीबोगरीब लगता है ये समुद्री कीड़ा, पहचान को लेकर छिड़ी बहस
समुद्र के अंदर या उसके किनारे अक्सर ऐसी रहस्यमय जीव मिलती रहती है, जिसकी पहचान को लेकर अक्सर बहस छिड़ जाती है। हालांकि, कुछ जीवों की गुत्थी सुलझ जाती है तो कुछ अब भी अनसुलझे हैं। हाल ही में कैलिफोर्निया के लियो कैरिलो बीच पर एक तीन किलो का रहस्यम जीव दिखा था, जिसकी पहचान को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई थी। एक बार फिर कैलिफोर्निया के सैन मेटो में रॉक पुल्स के पास एक रहस्यमय समुद्री कीड़ा को देखा गया, जिसकी पहचान को लेकर इंटरनेट यूजर्स कन्फ्यूज हैं।
- इस तस्वीर को सोशल साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।
- ऐसा कहा जा रहा है कि यह एक समुद्री चम्मच कीड़ा है। इसका साइंटिफिक नाम यूरेशिस यूनिसिंकस है, जो चाइनीज पेनिस फिश के नाम से भी जाना जाता है।
- वहीं, शेयर होने के बाद इस कीड़े को देखने के बाद इसकी पहचान को लेकर कई यूजर्स कन्फ्यूज हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि दिखने में यह कीड़ा सचमुच में लाजवाब है। लेकिन, इससे पहले मैंने ऐसा कीड़ा कभी नहीं देखा।
- एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर का कहना था कि यह पिघला हुआ लावा है, इसे तुरंत फेंक देना चाहिए।
- हालांकि, इस रहस्यमय कीड़े की सच्चाई क्या है, इस पर बहस जारी है।


Post a Comment