इस फोटो में कैद हो गई थी कुछ ऐसी चीज, सालों बाद हुआ ये खुलासा
अक्सर इंसान अपनी यादों को ताजा करने के लिए पुरानी तस्वीरें या फिर एलबम खोलकर देखता है। कई बार उन्हें देखने के बाद लोग खुश हो जाते हैं तो कई बार मन दुखी भी हो जाता है। लेकिन एक महिला के साथ जो हुआ वो काफी हैरान करने वाला था। इस महिला का नाम और जगह का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन महिला ने सोशल साइट पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि जब सालों बाद उसने अपने मां-बाप की इस तस्वीर को देखा तो उसमें उसे कुछ ऐसा नजर आया, जिसे देखकर वो शॉक्ड हो गई। क्या आपको कुछ ऐसी चीज नजर आई?
- Reddit पर cbird4130 नाम से मौजूद महिला ने हाल ही में इस फोटो को शेयर किया है।
- महिला ने लिखा कि एक दिन अपनी कुछ तस्वीरों को खंगाल वो पुरानी यादों को ताजा कर रही थीं। तभी उनकी नजर अपने माता-पिता की एक फोटो पर पड़ी।
- देखने पर ये एक सामान्य तस्वीर नजर लग रही थी, लेकिन जब उसने गौर से देखा तो उसमें कुछ और ही नजर आया। दरअसल, तस्वीर को अगर आप थोड़ा गौर से देखेंगे तो शख्स की बांह पर आपको एक हाथ दिखाई देगा।
- महिला उस वक्त और अचरज में पड़ गई जब उन्हें एक शख्स की आकृति अपने पिता के पीछे दिखाई दी। इस अजीबोगरीब तस्वीर को लेकर महिला इतनी उत्सुक हो गई कि उन्होंने ये तस्वीर सोशल मीडिया साइट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं लेने के लिए डाल दी।
- तस्वीर देखने के बाद कई लोगों का कहना था कि ये रहस्यमयी इंसान पीठ के बल लेटा है और वो आसमां की तरफ देखते हुए अंकल के हाथ को छू रहा है।
- वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना था कि ये शख्स एक सधी हुई अवस्था में पीछे छिपकर बैठा है और उसने कोहनी को अपने घुटनों पर टिका रखी है। हालांकि, कई लोग ऐसे भी थे जो हाथों और सिर की पोजीशन को बताने में नाकामयाब रहे।


Post a Comment