ये है दुनिया का सबसे खूनी फुटबॉल मैच, इस तरह खुलकर होती है मारधाड़
मैदान पर खिलाड़ियों को खेलते देखकर शुुरुआत में आपको समझ में ही नहीं आएगा कि वहां क्या चल रहा है। क्या यह आेपन फाइटिंग है? या कुश्ती है? या कराते है? आप शायद सोच भी न पाएं कि वहां फुटबॉल का मैच हो रहा है। लेकिन हां, यह फुटबॉल ही है। यह गेम क्लेशियो स्टोरिको कहलाता है, जो इटैलियन फुटबॉल का एक शुरुआती रूप है। इटली में खेले जाने वाले इस खेल में फुटबॉल, रग्बी और कुश्ती की मिलीजुली टेक्निक्स इस्तेमाल की जाती हैं। इतना खूनी है यह खेल
-इस इटैलियन फुटबॉल का मैच 50 मिनट तक चलता है। दोनों पक्षों में 27-27 खिलाड़ी होते हैं। गोल करने के लिए फुटबॉल को पैरों या हाथों की मदद से विरोधी के नेट तक पहुंचाना होता है।
-गोल करने की राह में विरोधी खिलाड़ी को घूंसा मारा जा सकता है, कोहनी से मारा जा सकता है, लात मारी जा सकती है और उसे पकड़ा भी जा सकता है। इसमें सिर्फ चेहरे पर किक मारने की मनाही है, बाकी सबकुछ किया जा सकता है।
-सबसे खतरनाक बात यह है कि कोई खिलाड़ी घायल हो जाए, तो भी खेल नहीं रुकता। घायल खिलाड़ी को मैदान के बाहर ले जाया जा सकता है, लेकिन कोई नया खिलाड़ी उसकी जगह नहीं ले सकता।
- इटली में इस तरह के मैच 16वीं सदी में शुरू हुए थे। सन् 1574 में फ्रांस का सम्राट हेनरी तृतीय वेनिस में था, तो उसके सम्मान में ऐसा एक मैच खेला गया था।


Post a Comment