Header Ads

एक साथ विधवा हुईं पांच बहुए, फिर आधी रात में जली पांच भाइयों की चिताएं


एक हादसे ने शादी की तैयारी कर रही परिवार की 5 बहुओं की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया। रविवार को हुए हादसे में एक ही खानदान के पांच भाइयों की मौत हो गई थी। मुरैना में जौरा के पास अलापुर के रहने वाले गोपाल सिंह यादव के घर आधी रात को एक साथ 5 अर्थियां उठीं और फिर एक साथ 5 चिताओं को मुखाग्नि दी गई। श्मशान में परिजनों की रोने की आवाज गूंज उठी। सात की हुई थी मौत

- गोपाल सिंह का बेटा रणवीर सिंह और भतीजे भांजे की शादी में भात लेकर रविवार को मुरैना के अलापुर से ग्वालियर के बरौआ जा रहे थे। उनके साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में रणवीर के साथ चचेरे भाई, बहुएं, मोहल्ले के 30 लोग भी थे।
- भांजे का गांव पास आने लगा तो रणवीर के आग्रह पर महिलाओं ने शादी के गीत गाने शुरू कर दिए, लेकिन कुछ पलों में ही नेशनल हाईवे के निरावली-पुरानी छावनी के पास सामने से आए एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रौंद दिया। गीत गा रहीं महिलाओं के गले से चीखें निकलने लगीं।
- हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और शादी की खुशियां मातम में बदल गई। अलापुर गांव में हादसे की सूचना पहुंचते ही मोहल्ले के सभी पुरुष बरौआ के लिए दौड़ पड़े। रणवीर सिंह के परिवार के साथ मोहल्ले भर में मातम पसर गया।
एक साथ आई 5 अर्थियां
- हादसे के बाद पहले तो निरावली, बरौआ और अलापुर के ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर ट्रक में आग लगा दी। पुलिस समेत कई वाहनों की तोड़फोड़ कर दी और नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक जाम कर दिया। करीब 8 घंटे तक ट्रैफिक रुका रहा, देर रात ग्वालियर प्रशासन ने गुस्साए परिजन की मांग पर 1 की जगह 21 लाख मुआवजे का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा तब हंगामा थमा।
- हंगामा थमने के बाद हादसे में मारे गए 5 लोगों की बॉडीज को अलापुर व रणवीर की बुआ के बेटा-बहू की बॉडीज को बिसंगपुर गांव रवाना किया गया।
- अलापुर में गोपाल सिंह के घर पर रात 11 बजे एक साथ 5 अर्थियां उतरीं तो पूरा गांव उन्हें अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा। परिवार में एक साथ 5 बहुओं की मांग उजड़ने के शोक में कोहराम मच गया।
- रविवार को करीब 12 बजे के करीब एक साथ 5 चिताओं को मुखाग्नि दी गई। अपने परिजनों के अंतिम संस्कार में शामिल लोगों की आवाज गूंज रही थी।

रणवीर के 6 भाइयों की हुई हादसे में मौत
- मृतकों में शामिल आशाराम यादव व उनकी पत्नी स्मिता मुरैना के बिसंगपुर के रहने वाले थे। आशाराम यादव, रणवीर सिंह की बुआ के बेटे थे। इनकी बॉडीज इनके गांव बिसंगपुर भेज दी गईं।
- वीरसिंह पुत्र अर्जुन सिंह यादव, सतीश पुत्र अजमेर सिंह यादव व राजे पुत्र रामदयाल यादव, रणवीर सिंह के चचेरे भाई थे। राकेश यादव पुत्र साहब सिंह व छोटे पुत्र चंदन सिंह यादव मोहल्ले में रणवीर सिंह के परिवार से थे। इन पांचों की चिताएं एक साथ रविवार रात जलीं।