Header Ads

इन 5 नन्हें जानवरों के पूर्वज थे दैत्याकार, शायद नहीं जानते होंगे आप


खरगोश, कछुआ, बाज का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में छोटे-छोटे जानवरों का ख्याल आता है। इन जानवरों को हम अपने घर के अंदर पनाह भी देते हैं। कुछ लोग तो इन्हें बड़े शौक से पालते भी हैं। लेकिन, यदि आपसे पूछा जाए कि क्या आपने कभी इनके पूर्वजों के बारे में सुना है या उनके बारे में जानते हैं तो ज्यादातर लोगों का जवाब होगा नहीं। आज हम आपको 5 ऐसे नन्हें जानवरों के पूर्वज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिखने में दैत्यकार या यूं कहें कि काफी विशाल लगते थे।

खरगोश

खरगोश का नाम सुनते ही छोटे और क्यूट से जानवर का ख्याल आता है। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी इनके पूर्वज काफी विशालकाय थे। जैसा कि आप तस्वीर में भी देख सकते हैं। करीब 30 से 50 लाख साल पहले मिनोरिका के स्पैनिश आइलैंड पर इस प्रकार के खरगोश पाए जाते थे। हालांकि, इन खरगोश की आंखें, कान और सिर छोटे होते थे, लेकिन उसकी बॉडी और पैर काफी बड़े होते थे। दरअसल, इनके विशालकाय बॉडी के पीछे स्ट्रेस फ्री लाइफस्टाइल बताया जाता है।

ऊदबिलाव

ऊदबिलाव ज्यादातर नॉर्थ अमेरिका में पाया जाता है। ऊदबिलाव का वजन करीब 19 किलो होता है। करीब एक लाख तीस हजार साल पहले इनके पूर्वज काफी विशाल दिखते थे। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, लाखों साल पहले ऊदबिलाव 8 फीट लंबे और 90 किलो के होते थे। जो दिखने में काले बालू की तरह लगते थे।

कछुआ

समुद्र में दिखने वाल कछुआ भले ही आपको छोटा लगता हो। लेकिन, इनके पूर्वज काफी विशाल होते थे। जानकारी के मुताबिक, लाखों साल पहले 12 फीट लंबे और 16 फीट चौड़े साइज के कछुए की प्रजाति हुआ करती थी। इस तरह के कछुए ज्यादातर यूएस के उत्तरी हिस्सों में पाए जाते थे। आपको जानकर हैरानी होगी इन कछुओं का वजन 22 सौ किलो तक होता था।

बाज

बाज दिखने में भले ही छोटा लगता हो। लेकिन, इनके पूर्वज काफी विशाल दिखते थे। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान में बाज की साइज 70 से 84 सेंटीमीटर होती है। लेकिन, 600 साल पहले न्यूजीलैंड में पाए जानेवाले बाज करीब 7 फीट से ज्यादा लंबे होते थे। इतना ही नहीं इनका वजन करीब 16 किलो तक होता था।

स्लोथ

स्लोथ दिखने में बहुत ही प्यारा और मासूम लगता है। लेकिन, लाखों साल पहले नॉर्थ और साउथ अमेरिका में काफी विशाल स्लोथ पाए जाते थे। आंकड़ों के मुताबिक, स्लोथ के करीब 20 प्रजातियां पाई जाती थीं। ये 8 से 10 फीट तक लंबे होते थे और इनका वजन करीब 363 किलो तक होता था।