इस मॉम को मिल रहीं जान से मारने की धमकियां, वजह है बेटी की यह फोटो
एक अमेरिकी मां ने अपनी बच्ची की फोटो फेसबुक पर डाली, तो उसे जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। उसने फेसबुक पर बच्ची एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उसके बाएं गाल पर एक नग लगा हुआ दिख रहा है। फेसबुक यूजर्स को यह क्रूरता नजर आई कि इतनी छोटी-सी बच्ची का गाल छिदवाया जाए। हालांकि यूजर्स ने यह ध्यान नहीं दिया उस अमेरिकी मां ने यह पोस्ट व्यंग्य में लिखी थी और वह फोटो भी फेक थी।
-ओहियो, अमेरिका की एनेडिना वेंस 6 बच्चों की मां हैं। वे बच्चों के बॉडी मॉडिफिकेशन के खिलाफ हैं। यानी बच्चों के नाक-कान छिदवाने, सर्कम्सिजन आदि के खिलाफ अभियान चलाती हैं।
-हाल ही में उन्होंने फेसबुक पर अपनी बच्ची की एक फोटो पोस्ट की, जिसमें उसके एक गाल पर एक नग जड़ा हुआ दिख रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि यह मेरी बच्ची है, मैं इसके साथ चाहे जो करूं, मुझे किसी की परमिशन की जरूरत नहीं है। उसके 18 वर्ष का होने तक उसके सारे फैसले मुझे करने का अधिकार है।
-एनेडिना ने लिखा कि मैंने इसका गाल छिदवाया है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि कानूनी रूप से इस पर बंदिश नहीं है। एनेडिना ने लिखा कि मैंने अभी-अभी जाना कि बच्ची को यह बहुत पसंद है।
-एनेडिना ने यह सब सारकैज्म हैशटैग लगाकर लिखा था। यानी वे उन लोगों पर व्यंग्य कर रही थीं, जो अपने बच्चों के साथ ऐसा करते हैं। वास्तव में एनेडिना ने नग जड़वाने के लिए अपनी बच्ची का गाल नहीं छिदवाया था, उन्होंने फोटोशॉप से फेक फोटो तैयार की थी।
लोग बुरी तरह नाराज हो गए
-फेसबुक पोस्ट में चित्र देखने और उसके साथ लिखी लाइनें पढ़ने के बाद ज्यादातर लोगों ने सारकैज्म हैशटैग पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने पोस्ट को सही मान लिया।
-एनेडिना कहती हैं कि इस पोस्ट के बाद उन्हें कई धमकियां मिलीं। लोगों ने कहा कि वे बच्ची के प्रति इस क्रूरता के लिए एनेडिना को पीट-पीट कर मार डालेंगे।
-बहुत से लोगों ने चाइल्ड सेफ्टी डिपार्टमेंट में शिकायत करने की धमकी दी और कहा कि एनेडिना से उनकी बच्ची छीन ली जाएगी।


Post a Comment