Header Ads

जेल से छूटा BF तो बोली 'रिवॉल्वर रानी'- कोई बीच में अाया तो उठा लूंगी बंदूक



'रिवॉल्वर रानी' के नाम से फेमस हो चुकी यूपी के हमीरपुर की वर्षा के मामले में नया मोड़ आया है। उसे अब शिवसेना का सपोर्ट मिल रहा है। शिवसेना के प्रदेश उपप्रमुख रतन ब्रह्मचारी ने मंगलवार को उसके ब्वॉयफ्रेंड अशोक की जमानत कराकर वर्षा को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि दोनों की मर्जी से शादी जल्द ही कराई जाएगी। अशोक को जेल से बाहर आते देख वर्षा ने बोला- ''अशोक को मंडप से उठाया था, अब जेल से छुड़वा रही हूं। अगर अब उस पर किसी ने नजर डाली तो अब पिस्तौल भी उठा लूंगी।''
- मामला बांदा जिले के थाना मटौंध का था। यहां के रामहेत यादव के बेटे अशोक की शादी हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के सियाराम की बेटी चंदा (बदला हुआ नाम) से तय हुई थी।
- 15 मई को बरात आई, जयमाल भी हो गया। इसके बाद सात फेरों के रस्म की तैयारी शुरू हो गई, अचानक विवाह स्थल के पास एक कार आकर रुकी। इसमें सवार लोग हथियारों से लैस थे।
- कार से एक लड़की वर्षा हाथ में पिस्टल लिए निकली और सीधे मंडप के पास जा पहुंची। वो दूल्हे को खींचते हुए अपने साथ ले गई। साथि‍यों की मदद से लड़की ने दूल्हे को कार में बैठाया और फरार हो गई।
वर्षा बोली थी- मंदिर में हुई थी अशोक और मेरी शादी
- बाद में पकड़े जाने पर वर्षा ने कहा, ''अशोक और मेरी शादी हो चुकी है। 15 मई की सुबह हमने मंदिर में शादी थी। उसके बाद वो झूठ बोलकर दूसरी शादी करने जा रहा था। मुझे जब इस बात का पता चला तो मैं वहां पहुंच गई। शादी के बीच मुझे देख अशोक खुद ही चलकर मेरे पास आया और बिना कुछ कहे गाड़ी में बैठ गया। उसके बाद हम साथ वापस चले आए।''
- जिस लड़की के साथ अशोक की शादी हो रही थी, उसके घरवालों ने लड़के के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज का मामला दर्ज कराया था। बाद में अशोक को जेल भेज दिया गया था।