Header Ads

तुझ पर नाज था-तूने ही धोखा दे दिया, मौत के बाद बेटी को उठाता रहा पिता


यूपी के कानपुर में मंगलवार शाम एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों का कहना है कि बेटी पढ़ने में बहुत तेज थी, वह उसे IAS बनाना चाहते थे। लेकिन पता नहीं क्यों उसने ऐसा कदम उठाया। फिलहाल, पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मां से बोली- ऊपर बाथरूम में नहाने जा रही हूं, लेकिन
- मामला कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले राजकुमार सिंह की कपड़े की दुकान है। बड़ी बेटी तान्या ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
- पत्नी संगीता ने बताया, ''तान्या ने इसी साल इंटर पास किया, उसके 75% नंबर आए थे। पूरे परिवार को बेटी पर नाज था। वह पढ़ाई के साथ-साथ अपने पापा के बिजनेस का भी लेखा-जोखा रखती थी।

- मंगलवार शाम राजकुमार दुकान पर थे। मैं घर के ग्राउंड फ्लोर पर काम कर रही थी। छोटा बेटा शिवांशु अपने कमरे में पढाई कर रहा था। बेटी सेकंड फ्लोर पर बने अपने रूम में थी।
- मैंने तान्या को आवाज दी, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। ऊपर गई तो दरवाजा बंद था, ख‍िड़की से देखा तो बेटी का शव पंखे से फंदे पर लटक रहा था। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी आए, उन्होंने ही राजकुमार और पुलिस को सूचना दी।
- सुबह से ही बेटी कुछ अप्सेट थी, लेकिन उसने कुछ बताया नहीं था। मुझसे कहकर गई थी कि ऊपर बाथरूम में नहाने जा रही हूं, लेकिन क्या पता था कि वो इतना बड़ा कदम उठा लेगी।

तुझपर नाज था, तूने ही धोखा दे दिया...
- तान्या के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत के बाद वे बेटी को झकझोर कर उठा रहे थे। बार-बार यही कह रहे थे - तुझपर तो पूरे परिवार को नाज था, फिर तूने ऐसा क्यों किया। तूने हम सबको धोखा दिया है।
- उन्होंने बताया, बेटी मुझसे सभी बातें शेयर करती थी, लेकिन उसने मुझसे कुछ तो छिपाया जिसकी वजह से उसने सुसाइड किया।
- अगर वह मुझे बता देती तो ये नौबत नहीं आती। मैं तो उसे पढ़ा-लिखाकर IAS बनाना चाहता था। इसके लिए मैंने पैसा भी जमा करना शुरू कर दिया था। सोचा था कि बेटी हमारा नाम रोशन करेगी।
- बर्रा थाने के एसओ प्रदीप कुमार के मुताबिक, लड़की ने सुसाइड किया है। वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार और मृतका के फ्रैंड्स से पूछताछ की जाएगी।