Header Ads

पुलिस को शक: ड्रग्स रैकेट से जुड़ी थी ये एक्ट्रेस, ये है मर्डर की असली वजह


एक्ट्रेस कृतिका चौधरी की हत्या को 20 दिन हो गए हैं। इस बीच मामले की जांच कर रही पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो कृतिका ड्रग्स रैकेट से जुड़े कुछ लोगों के संपर्क में थी। कृतिका की मौत से पहले उनके घर दो शख्स 'दवाईयां' पहुंचाने के नाम पर एक पैकेट देने आए थे। बता दें कि, 27 वर्षीय एक्ट्रेस कृतिका चौधरी की बॉडी 12 जून को अंधेरी के एक अपार्टमेंट में संदिग्ध हालत में मिली थी। ड्रग्स रैकेट का हिस्सा थी कृतिका

- कृतिका के फोन रिकार्ड्स की जांच में पता चला है कि, एक्टर इन दोनों लोगों से लगातार संपर्क में थी। पुलिस सूत्रों की माने तो ये दोनों एक ड्रग्स सप्लायर हैं और कई बार कृतिका के घर आ चुका है।
- पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कृतिका भी इस ड्रग्स रैकेट का हिस्सा हो सकती है। वह अक्सर इन लोगों से बैन ड्रग्स मेथाम्फेटामाइन और म्यांऊ-म्यांऊ खरीदती थी। उसे बतौर कैरियर इस्तेमाल किया जा रहा था। वह ड्रग्स सप्लाई करने के लिए घर में पार्टीज आयोजित करती थी।
इसलिए हुई कृतिका की हत्या
- सूत्रों की माने तो कृतिका ने ड्रग्स सप्लायर्स से काफी पैसे उधार में ले रखे थे। काम न मिलने से वह पैसे नहीं चुका पा रही थी।
- पुलिस की माने तो दो ड्रग्स सप्लायरों ने ही कृतिका का मर्डर किया। मारने से पहले दोनों के बीच लड़ाई भी हुई।
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, कृतिका का मर्डर पांचो उंगलियो में पहने जाने वाले नुकीले पंजे से हुआ है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार को बरामद भी कर लिया था।
- पुलिस के मुताबिक, कृतिका के शरीर पर जो जख्म के निशान मिले है उससे साफ हो जाता है कि, मारने से पहले उसके साथ मारपीट की गयी थी।
वाचमैन ने भी दिए महत्वपूर्ण सुराग
- सोसाइटी के वाचमैन ने पूछताछ में बताया है कि, कृतिका की मौत से पहले दो लोग एक पैकेट लेकर उनसे मिलने पहुंचे थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि इस पैकेट में कृतिका की दवाईयां हैं।
- चौकीदार ने बताया कि कृतिका से मिलने अक्सर कई लोग आया करते थे। सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस ने आरोपी की फोटोज निकाल ली हैं। हालांकि फोटोज साफ न होने के कारण पुलिस को दोनों की पहचान करने में दिक्कत आ रही है।
- इन दोनों ने कृतिका के बारे में चौकीदार से पूछताछ भी की थी। जिसके बाद चौकीदार ने कृतिका को फोन भी किया था लेकिन उनका नंबर बंद आ रहा था। चौकीदार ने बताया कि उसे उन दोनों पर इसलिए शक नहीं हुआ क्योंकि अक्सर लोग दवाइयां देने के नाम पर कृतिका से मिलने आया करते थे।
अब तक इनसे हुई पूछताछ
- इस मर्डर केस को सॉल्व करने की जिम्मेदारी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक को सौंपी गई है।
- पुलिस ने इस मामले में कई मॉडल कोऑर्डिनेटर्स से भी पूछताछ की है। जिनके नंबर कृतिका के मोबाइल फोन से बरामद हुए हैं ।
- कृतिका के पति विजय द्विवेदी, से भी पुलिस ने पूछताछ की है। उसे चीटिंग के कई मामलों में पिछले सप्ताह अरेस्ट किया गया था।
कंगना के साथ फिल्म कर चुकी थी एक्ट्रेस
-पड़ोसियों के मुताबिक, कृतिका के फ्लैट पर कई लोगों का आना-जाना था। लेकिन कभी ऐसी बात सामने नहीं हुई, जिससे किसी पर शक हो। सब उसे परी के नाम से जानते थे।
- कृतिका अंधेरी के चार बंगलो इलाके के भैरवनाथ SRA बिल्डिंग में रहती थी। उसने कंगना रनोट के साथ फिल्म 'रज्जो' में भी काम किया था।
- वह क्राइम सीरियल ‘सावधान इंडिया’ समेत बालाजी प्रोडक्शन के कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी थी।
हाल ही में साइन की थीं फिल्में
- कृतिका की बिल्डिंग में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था। लेकिन बिल्डिंग के ठीक सामने बने साईं मंदिर और बगल की इमारत से पुलिस ने 3 सीसीटीवी कैमरे की आखिरी 5 दिनों की सीसीटीवी फुटेज को जब्त किया है।
- पुलिस कृतिका के मोबाइल लोकेशन की जांच भी कर रही है।
- कृतिका ने तमिल, तेलुगु लैंग्वेज में बन रही एक फिल्म भी साइन की थी। कुछ ही दिनों में इसकी शूटिंग शुरू होने वाली थी।