जब रजनीकांत को महिला ने समझा बूढ़ा भिखारी और थमा दिए 10 रुपए
रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म '2.0' क प्रमोशन में बिजी हैं। वो इस फिल्म को हिट कराने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। साल 2007 में आई उनकी फिल्म 'शिवाजी' जबरदस्त हिट रही। फिल्म से जुड़ा एक वाकिया शेयर करते हुए रजनी ने बताया था कि वो फिल्म की कामयाबी के लिए भगवान का धन्यवाद देना चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने अपने साथियों को मंदिर जाने की बात कही। सुरक्षा को देखते हुए सिक्योरिटी ने उन्हें वहां एक बूढ़े आदमी के गेटअप में भेजा था।"
रजनीकांत जब मंदिर की सीढ़ियां चढ़ रहे थे तो उनके साथ एक महिला भी सीढ़ियां चढ़ रही थी। महिला ने रजनीकांत को भिखारी समझ उनके हाथ में दस रुपए का एक नोट थमा दिया। थोड़ी देर बाद रजनीकांत ने दर्शन किए और पर्स में जितने पैसे थे सभी निकालकर भगवान के चरणों में रख दिए। वहां खड़ी महिला भी यह सब देख रही थी। रजनीकांत को पहचानते ही महिला ने उनसे माफी मांगी।


Post a Comment