Header Ads

कॉन्स्टेबल का बेटा है ये क्रिकेटर, करोड़पति बनने के बाद भी है सिंपल Life


साउथ अफ्रीका टूर के लिए टीम इंडिया-ए में केरला के संजू सैमसन को टीम में जगह मिली है। 22 साल के संजू सैमसन आईपीएल के सबसे यंग करोड़पति प्लेयर के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने 19 साल 58 दिन की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया था। संजू को राजस्थान रॉयल्स ने 2 करोड़ रुपए की कीमत पर खरीदा था इसके बाद उनकी परफॉर्मेंस को देखते हुए दिल्ली ने उन्हें 4.6 करोड़ की कीमत पर खरीदा। हालांकि, इस सब के बावजूद संजू बेहद सिंपल लाइफ जीते हैं।

- संजू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल रहे हैं। एक बार अंडर-13 के ट्रायल्स में संजू के सिलेक्शन न होने पर उन्होंने अपनी पुलिस की जॉब सिर्फ इसलिए छोड़ दी थी कि वे अपने बेटे की क्रिकेट की तैयारी करा सकें।
- जॉब छोड़ने के बाद संजू का परिवार केरला शिफ्ट हो गया। केरला से संजू का क्रिकेट करियर चमका। उन्होंने अंडर-19 टीम में जगह पाकर कूच बिहार ट्रॉफी में बेहतरी परफॉर्मेंस दी, जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया अंडर-19 में एशिया कप के लिए जगह मिली। संजू की परफॉर्मेंस ने उन्हें IPL 2012 में जगह दिलाई। कोलकाता ने उन्हें खरीदा था पर उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद IPL 2013 में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा।
- कोलकाता, राजस्थान और दिल्ली डेयरडेविल्स से करोड़ों रुपए कमाने के बाद भी संजू बेहद सिंप लाइफ जीते हैं। अपनी ऐज ग्रुप के बाकी क्रिकेटर्स की तरह उन्हें महंगी कार और बाइकों के शौक नहीं हैं। वे अभी भी केरला में अपने पुराने घर में ही रहते हैं।