पहले पत्नी ने इस एक्टर को घर से निकाला, अब बेटी के लिए की यह डिमांड
मार्च में ऐसी खबर थी कि दीपक तिजोरी को उनकी पत्नी शिवानी तनेजा से घर से बाहर निकाल दिया है। इतना ही नहीं, शिवानी ने दीपक के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज कराया था। मामले में नया ट्विस्ट यह है कि अब शिवानी ने दीपक से हर महीने बेटी समारा के लिए 1 लाख रुपए की मांग की है। शिवानी का कहना है कि वे अपना और बेटी का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है, इसलिए वे दीपक से पैसे मांग रही हैं।बेटी है
- शिवानी का कहना है कि जबतक समारा 20 साल की नहीं हो जाती, तब तक उन्हें उसकी परवरिश के लिए एक लाख रुपए हर महीना चाहिए।
- हालांकि, खुद समारा पूरे मामले से दूर हैं। उन्होंने न तो दीपक से किसी तरह की मदद मांगी है और न ही उनके खिलाफ कोई केस दर्ज किया है।
दोस्त के घर रहने को मजबूर हैं दीपक
- पिछले तीन महीने से दीपक अपने एक दोस्त के साथ पीजी बनकर रहने को मजबूर हैं। वहीं, पत्नी शिवानी और बच्चों के साथ गोरेगांव में 4 बीएचके फ्लैट में रहती है।
- एक रिपोर्ट की मानें तो शिवानी का अफेयर उनके योगा टीचर के साथ चल रहा है और जब इस बात की भनक दीपक को लगी तो मार्च में उन्होंने उन्हें घर से बेघर कर दिया।


Post a Comment