इन रेलवे ट्रैक से भारत को खतरा, दुनिया में चीन ऐसे फैला रहा अपना नेटवर्क
चीन अपने महत्वाकांक्षी प्रॉजेक्ट वन बेल्ट वन रोड पर तेजी से काम कर रहा है और रेल लाइन के जरिए नेपाल भी जल्द ही इस प्रॉजेक्ट का हिस्सा बनने वाला है। इसके अलावा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से गुजरने वाला इकोनॉमिक कॉरिडोर भी चीन का हिस्सा हैं। दरअसल चीन चाहता है कि भारत भी उसके वन बेल्ट वन रोड प्रोजेक्ट का हिस्सा बने, लेकिन भारत इसे लेकर सावधानी बरत रहा है, क्योंकि रेलवे नेटवर्क से चीन की पहुंच भारत के बिल्कुल करीब हो जाएगी। इससे भारत के लिए खतरा बढ़ जाएगा।
चीन पूरी दुनिया में आसानी से बिजनेस कर सके। इसके लिए वह तेजी से अपने रेलवे नेटवर्क का विस्तार कर रहा है।
- चीन ने रूस के साइबेरिया से रेलवे लाइन बिछाते हुए अपना नेटवर्क जर्मनी तक पहुंचाया।
- इसके अलावा हाल ही में चीन ने रेलवे नेटवर्क अफ्रीका के केन्या तक पहुंचाया, जिसके जरिए केन्या के साथ ट्रांसपोर्टेशन शुरू हो गया है।
- खास बात यह है कि यह पूरा नेटवर्क चीन ने खुद अपने खर्च पर खड़ा किया है। इसके अलावा केन्या की मोम्बासा सिटी पर प्लेटफॉर्म बनाने में भी चीन की कंपनी केन्या सरकार की मदद कर रही है।

Post a Comment