Header Ads

खतरों के खिलाड़ी 8: 'अक्षरा' उर्फ हिना खान ने अपनी शादी के के बारे में बड़ा खुलासा


स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा के रोल से देश के हर मां की फेवरेट बहू और हर कुंवारे लड़के के लिए ड्रीम गर्ल बनने वाली हॉट स्टार हिना खान ने अपनी शादी के बारे में बड़ा खुलासा किया है.

हिना ने अपने एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया कि 'उन्हें इन दिनों शादी के ढेरों प्रपोजल्स मिल रहे है लेकिन ये प्रपोजल्स उन्हें लड़कों से ज्यादा उनकी माओं ने दिए हैं. हिना कहती हैं कि मुझे बहुत सारे शादी के प्रपोजल्स मिले हैं. यह सारे प्रपोजल्स लड़कों की मम्मियों की तरफ से आए है जिन्हें बिल्कुल अक्षरा जैसी बहू चाहिए. मैं तभी शादी करुँगी जब मैं इसे निभाने के लिए पूरी तरह से रेडी हो जाउंगी.

आजकल हिना कलर्स के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 8' में खतरों से खेलते हुए दिखाई दे रही हैं. वहीं हिना पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अचानक से छोड़ देने पर उनप्रोफेशनल होने का आरोप लगा था. जिसके बारे में अपनी तरफ से सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है मेरे लिए काफी बोरिंग सा हो गया था
तभी मैंने इस शो को छोड़ने का फैसला किया. मैं अपने करियर में कुछ बदलाव चाहती थी और खतरों के खिलाड़ी से मुझे वह बदलाव मिला.इस शो ने मेरी जिंदगी बदल कर रख दी है'.