दुर्भाग्य: 7 महीने के अंदर अपने 4 को-स्टार को खो चुके हैं सलमान खान
इंदर कुमार
सलमान की फिल्मों में उनके दोस्त का किरदार निभाने वाले इंदर कुमार का आज यानी शुक्रवार तड़के हार्टअटैक से निधन हो गया। वो महज 43 साल के थे। इंदर 20 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा कई टीवी सीरियल में भी नजर आ चुके हैं। इंदर को जब हार्ट अटैक आया तो वो मुंबई के अंधेरी में अपने घर पर ही थे। देर रात करीब 2 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया। इंदर ने सलमान के साथ कई फिल्मों में काम किया था।
वैसे बता दें कि इससे पहले भी कुछ स्टार्स का निधन हुआ है जो सलमान के को-स्टार थे। जैसा कि आपने देखा होगा कि एक-एक करके बॉलीवुड के कई स्टार इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं और अगर आप उस लिस्ट को देखेंगे तो आपको इनमे वो स्टार दिखेंगे जो सलमान खान के साथ अब तक काम कर चुके हैं। अगर हम इन स्टार्स की निधन की तारीफ को देखें तो पिछले 7 महीने में सलमान के 4 को-स्टार का निधन हो गया है। आगे की स्लाइड में देखें बाकी के स्टार्स की लिस्ट।
ओम पुरी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओमुपुरी सलमान के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म ट्यूबलाइट में भी ओमपुरी सलमान के साथ नजर आए थे। ओमपुरी का निधन ट्यूबलाइट की रिलीज से पहले हो गया था। सलमान के साथ-साथ फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान भी ओमपुरी के निधन से काफी दुखी थे। बता दें कि ओमपुरी का निधन 6 जनवरी 2017 को हुआ था। सलमान खान ने एक बयान में कहा था कि जब भी वो फिल्म के सीन्स में ओमपुरी को देखते हैं तो उन्हें लगता है कि वो उनके साथ हैं।
विनोद खन्ना
अपने समय के हैंडसम एक्टर विनोद खन्ना का निधन भी इसी साल हुआ था। विनोद खन्ना ने सलमान खान के साथ 'वॉन्टेड', 'दंबग' और 'दबंग 2' जैसी हिट फिल्मों में काम किया था। इन तीनों फिल्म में विनोद खन्ना ने सलमान के पिता का किरदार निभाया था। 27 अप्रैल को विनोद खन्ना ने इस दुनिया अलविदा कह दिया था। विनोद खन्ना कैंसर से पीड़ित थे। बता दें कि उनके निधन से पहले उनकी एक तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी। विनोद खन्ना के निधन के बाद ऐसी खबर आई थी कि विनोद खन्ना को पिछले 6 सालों से कैंसर था। खबरों के मुताबिक उन्हें 6 साल पहले ही पता लग गया था कि उन्हें कैंसर है और इतने बड़े एक्टर और पॉलिटिशयन होने के बाद भी उन्होंने किसी को इस बात का पता नहीं चलने दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक विनोद खन्ना ने ये सब अपनी बेटी के लिए किया क्योंकि उस समय उनकी बेटी के बहुत ही मह्त्वपूर्ण एग्जाम चल रहे थे, इसलिए उन्होंने ये बात छिपाई। विनोद खन्ना बिमारी के इलाज के लिए 6 साल से जर्मनी जा रहे थे, जहां उनकी सर्जरी भी हुई थी।
रीमा लागू
रीमा लागू का निधन 59 साल की उम्र में 18 मई तड़के 3 बजकर 15 मिनट पर कार्डियक अरेस्ट की वजह से हो गया था। रीमा लागू को बॉलीवुड में सलमान खान की ऑनस्क्रीन मां के नाम से जाना जाता था क्योंकि उन्होंने सलमान की ज्यादातर फिल्मों में सलमान की मां का किरदार निभाया था। बता दें कि रीमा ने सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि बाकी स्टार्स की भी मां का किरदार निभाया था। रीमा ने फिल्म 'मैंने प्यार किया', 'आशिकी', 'साजन', 'हम आपके हैं कौन', 'वास्तव', 'कुछ कुछ होता है' और 'हम साथ साथ हैं' जैसी कई फिल्मों में मां का किरदार निभाया है।


Post a Comment