Header Ads

27 लाख की सर्जरी करा चुकी ये 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट, 1 गाने की इतनी है फीस


इन दिनों 'बिग बॉस' तेलुगु की कंटेस्टेंट मुमैथ खान खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका नाम ड्रग्स केस में भी आया है जिसके चलते उनसे पूछताछ भी जाएगी। मुमैथ के लेकर कम ही लोग जानते हैं कि वो एक्ट्रेस के साथ आइटम गर्ल भी हैं और साउथ में काफी फेमस हैं। मुमैथ ने करीब 15 हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। यहांतक कि वो बॉलीवुड में सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी' और संजय दत्त की फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में भी नजर आ चुकी हैं।

मुमैथ ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो चार लोगों के साथ लिवइन रिलेशन में रह चुकी हैं। हालांकि उनका रिश्ता किसी से भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।

- मुमैथ ने कहा था, "मैंने अपने रिलेशन के लिए एक सर्जरी करवाई थी।"
- "इस सर्जरी में 27 लाख रुपए खर्च हुए थे। इस सर्जरी में मेरे दिमाग में 9 महंगे टाइटेनियम के तार लगाए गए थे। लेकिन अब मैं रिलेशन के लिए पैसे वेस्ट नहीं करने वाली हूं।"

- मुमैथ को लंबे समय से कोई आइटम नंबर ऑफर नहीं किया गया है। इसलिए कुछ समय पहले उन्होंने एक इवेंट मैनेजमेंट फर्म शूरू की।

मुमैथ ने करीब 120 से ज्यादा हिट आइटम नंबर दिए हैं।
- मुमैथ का जन्म मुंबई में हुआ था लेकिन उनका परिवार पाकिस्तान से है। हालांकि वो पाकिस्तान छोड़कर मुंबई में आकर रहने लगे थे।

- मुमैथ चार बहनें हैं। उनकी बड़ी बहन जॉबिन भी फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने कई फिल्मों में कैमियो किया है।

 मुमैथ ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'कांटे' के गाने 'इश्क समंदर' से की थी। उनका सॉन्ग 'आ रे प्रीतम प्यारे' भी काफी हिट हुआ था।

- मुमैथ एक अकेली ऐसी एक्ट्रेस हैं जो सिर्फ आइटम नंबर के जरिए स्टार बन गई हैं।


- मुमैथ ने जब अपना करियर शुरू किया था तो उन्हें एक गाने के लिए सिर्फ 750 रुपए मिलते थे।
- धीरे-धीरे मुमैथ इतनी पॉपुलर हो गईं कि उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 30 लाख रुपए कर दी।

- अब वो 5 मिनट के एक गाने के 30 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

मुमैथ अपनी फिल्मों के साथ काफी विवादों में भी रही हैं।
- 2008 की न्यू ईयर पार्टी में मुमैथ परफॉर्म कर रही थीं। जहां एक शख्स ने उनके सीने पर शराब गिरा दी। इस वाकए के बाद उन्होंने शो कैंसिल कर दिया था और वो तुरंत वहां से चली गई थीं।

- मुमैथ हॉलीवुड सिंगर शकीरा और बेयॉन्स से काफी प्रभावित हैं और वो उनकी तरह सुपरस्टार बनना चाहती हैं