पहले ऐसा दिखता था ये शख्स, अंडे और चिकन खाकर बनाए 20 इंच के बाइसेप्स
आजकल हर कोई अच्छा दिखने के लिए बॉडी बनाना चाहता है। आज हम आपको ऐसे बॉडी बिल्डर से मिलवाने जा रहे हैं, जो कभी बिल्कुल पतले थे। उन्हें देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता था कि वे कभी बॉडी बिल्डर बन जाएंगे। लेकिन आज वे एक प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर है। हरियाणा के पिहोवा कस्बे के जितेंद्र ढिल्लो बॉडी बिल्डिंग में वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। अब हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर तैनात हैं। इस समय वो मिस्टर वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे हैं।
जितेंद्र ढिल्लो की डाइट में हररोज 40 अंडे, सर्दियों में 700 ग्राम फिश, गर्मियों में 700 ग्राम उबला चिकन, 1 किलो सेब, 1 किलो पपीता, 2 बड़ी प्लेट सलाद, 12 चपाती, 1 प्लेट चावल, 2 कटोरी दाल, 20 गिलास पानी, 800 ग्राम दूध और 1 लीटर जूस शामिल है।
20 इंच के बाइसेप्स और 35 इंच की कमर
- जितेंद्र के बाइसेप्स 20 इंच के हैं, लेकिन जब वे चैंपियनशिप के लिए तैयारी करते हैं तो उनका बाइसेप्स 20 इंच से ज्यादा हो जाता है। उनकी कमर मात्र 35 इंच है और छाती 56 इंच की है।
- दिन में चार घंटे जिम में एक्सरसाइज करते हैं।
कुश्ती के दंगल से शुरू हुआ था सफर
- जितेंद्र बताते हैं कि बचपन से ही उनके पिता कुश्ती की प्रैक्टिस करवाते थे। उनके पिता भी पहलवान रह चुके हैं। जितेंद्र बचपन से बहुत पतले थे, इस वजह से उनके पिता ने कुश्ती से जितेंद्र की शुरुआत करवाई।
- इसके बाद धीरे-धीरे प्रैक्टिस कर वे कुश्ती में माहिर बन गए। कुश्ती में कुरुक्षेत्र में आयोजित कुरुक्षेत्र केसरी दंगल भी जीता, लेकिन इसके बाद बॉडी बिल्डिंग का शौक चढ़ गया।
- कुश्ती के कारण शरीर पहले से ही शेप में था, इस वजह से ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। जितेंद्र कहते हैं कि नौकरी लगने के बाद प्रैक्टिस जारी रखने का श्रेय उनके अफसरों को जाता है, जिन्होंने प्रोत्साहन के साथ-साथ उन्हें टाइम भी दिया।
17 साल की उम्र में की थी शुरुआत
- जितेंद्र ने 2002 में 17 साल की उम्र में बॉडी बिल्डिंग की शुरुआत की थी।
- वर्ष 2003 पानीपत में आयोजित मिस्टर हरियाणा चैंपियनशिप में 75 किलो भार वर्ग में प्रथम रहे।
- वर्ष 2005 में अमृतसर में आयोजित नॉर्थ इंडिया चैंपियनशिप में 90 किलो भार वर्ग में गोल्ड जीता।
- वर्ष 2007 में चेन्नई में आयोजित मिस्टर इंडिया चैंपियनशिप में 90 किलो भार वर्ग में चौथा स्थान हासिल किया।
- वर्ष 2010 में गुवाहटी में आयोजित मिस्टर इंडिया चैंपियनशिप में 90 किलो भार वर्ग में गोल्ड जीता।
- वर्ष 2010 में भूटान में आयोजित साउथ एशिया चैंपियनशिप में 90 किलो भार वर्ग में गोल्ड जीता।
- वर्ष 2011 में दिल्ली में आयोजित मिस्टर इंडिया चैंपियनशिप में 90 किलो भार वर्ग में गोल्ड जीता।
- वर्ष 2011 में हरियाणा पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर ज्वाइन किया।
- वर्ष 2013 में वियतनाम में आयोजित मिस्टर एशिया चैंपियनशिप में पांचवां स्थान हासिल किया।
- अब 2017 में होने वाली मिस्टर वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे हैं।

Post a Comment