Header Ads

16 साल की उम्र में हुआ आतंकी से प्यार, अब इस हाल में मिली ये लड़की


पूर्वी जर्मनी के पुल्सनित्ज सिटी में रहने वाली लिंडा इंटरनेट के जरिए आईएस आतंकियों के संपर्क में आई थी।

इराक के मोसुल सिटी से आर्मी ने एक जर्मन लड़की को अरेस्ट किया है। जर्मनी में रहने वाली लिंडा वेंजेल नाम की यह लड़की 2016 में इराक पहुंची थी। उस समय लिंडा की उम्र मात्र 16 साल की थी। लिंडा मूल रूप से क्रिश्चियन है, जिसने इराक पहुंचकर मुस्लिम धर्म अपना लिया था। बिंदास रहने वाली लिंडा मिली बुर्के में...

- पूर्वी जर्मनी के पुल्सनित्ज सिटी में रहने वाली लिंडा इंटरनेट के जरिए आईएस आतंकियों के संपर्क में आई थी।
- इसके बाद वह बिना घर में बताए इराक पहुंच गई थी। हालांकि, लिंडा के आतंकी बन जाने की बात खुफिया एजेंसीज ने पता लगा ली थीं।
- जर्मनी पुलिस के मुताबिक लिंडा को एक आतंकी से प्यार हो गया था। उससे मिलने के लिए लिंडा सीरिया जा पहुंची थी।

- यहां आने के बाद लिंडा ने आतंकी से शादी कर ली और खुद भी आईएसआईएस की आतंकी बन गई। इसके बाद दोनों सीरिया से इराक की मोसुल सिटी आ पहुंचे थे।
- बता दें हाल ही में इराकी और गठबंधन सेनाओं ने इराक की मोसुल सिटी को आईएस आतंकियों से आजाद करा लिया है।
- बचे आतंकी जान बचाकर इधर-उधर भाग रहे हैं। अब तक सैकड़ों आतंकियों को अरेस्ट किया जा चुका है। इन्हीं में  लिंडा भी शामिल है।
- लिंडा को जब अरेस्ट किया गया, तब वे बुर्के में थी। वहीं, उसकी कुछ महिला साथियों ने शरीर में विस्फोटक बांध रखे थे।

घर से झूठ बोलकर भागी थी लिंडा
- मीडिया को दिए इंटरव्यू में लिंडा के परिवारवालों ने बताया था कि 2016 में लिंडा के व्यवहार में परिवर्तन दिखाई देने लगा था।
- हमेशा बिंदास लाइफ जीने वाली लिंडा अधिकतर समय घर में ही रहती थी और किसी लड़के से चैट पर बात करती रहती थी।
- लिंडा ने अरबी भाषा सीखनी शुरू कर दी थी और घर में ही अक्सर अरबी के शब्द बोलती थी। स्कूल के बैग में कुरान भी रखने लगी थी।
- सितंबर 2016 में लिंडा ने घर में बताया कि वह पास ही की एक सिटी में रहने वाली अपनी फ्रेंड के घर रहने जा रही है, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी।
- इराक की मोसुल सिटी में पकड़े जाने के बाद लिंडा की पहचान हुई।