Header Ads

फैंस के साथ एक्ट्रेस ने किया डांस, बताया- जब ढाबे पर खाई थी 14 रोटियां


बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म मुबारकां के प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्‌टी के साथ चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान फिल्म की स्टार कास्ट ने सिटी ब्यूटीफुल के सेक्टर-17 प्लाजा में फैंस के साथ खूब मस्ती, डांस और फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान एक्ट्रेस इलियाना ने कहा कि वह एक सिस्टम से ही काम करती हैं और इस लिए डायटिंग फॉलो करती हैं। वहीं, अथिया ने बताता कि कैसे उन्होंने एक बार ढाबे पर 14 रोटियां खा ली थी।

जब पगड़ी पहनता हूं तो लगता है कि आध्यात्म से जुड़ गया। बोलने से लेकर चलते फिरते हुए लगा कि वाहे गुरु की मेहर मुझ पर है। पंजाबी होने के सही मायने को जाना। हालांकि, मैं पंजाबी फैमिली से हूं। पर मेरी परवरिश मुंबई में ज्वाइंट फैमिली में हुई है। लेकिन पगड़ी पहनकर मैंने एक सरदार होने के सही मायने जानें। यह बताया एक्टर अर्जुन कपूर ने।

अथिया ने कहा...

-पहली फिल्म का चुनाव हम करते हैं। आपकी परफॉर्मेंस के हिसाब से फिर फिल्म आपको चुनती है।
-उल्लेखनीय है कि अथिया शेट्‌टी बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं।
- अथिया को खाने-पीने का काफी शौक है। उनकी एक बार ढाबे पर रोटी खाने की शर्त लगी तो उन्होंने 14 रोटियां खा डाली थी।
-हालांकि, उन्होंने कहा कि अब ऐसा नहीं करती। खाना-पीना अच्छा लगता है पर वर्कआउट उससे भी ज्यादा जरूरी है।

वहीं, इलियाना बोली...

- मुझे इंडस्ट्री में यह समझने में ही इतना वक्त निकल गया कि किस तरह अपने पैशन को जीना चाहिए।
- चाहे सबुह छह बजे हो या फिर रात के दो बजे। खुशी-खुशी बिना किसी बात की फिक्र किए अपना बेस्ट देना है।
- उन्होंने बताया कि उनको उस समय काफी अच्छा लगा था जब उन्होंने देखा कि दिल्ली में उनके नाम का टैटू किसी ने बनाया हुआ था।