12 साल की बच्ची से कर रहा था फ्लर्ट, आई हाथ जोड़कर माफी मांगने की नौबत
प्रजु प्रसाद नाम का यह युवक 12 साल की बच्ची को फ्लर्ट कर रहा था। फेसबुक से मैसेज कर उसे मिलने के लिए बुला रहा था।
भारतीय मूल के एक युवक ब्रिटेन के नॉर्थ शील्ड सिटी के ‘पीडोफिल हंटर ग्रुप’ द्वारा अरेस्ट किया गया है। प्रजु प्रसाद नाम का यह युवक एक 12 साल की बच्ची को फ्लर्ट कर रहा था। प्रजु फेसबुक से मैसेज कर बच्ची को मिलने के लिए बुला रहा था। इसी दौरान बच्ची ने यह बात अपने परिवार को बताई और फिर ‘पीडोफिल हंटर ग्रुप’ के मेंबर्स ने प्रजु को अरेस्ट कर लिया। होटल में रूम नहीं मिला तो मेट्रो स्टेशन पर बुलाया था मिलने...
- 24 साल का प्रजु बच्ची को फेसबुक से लगातार मैसेज भेजकर उसे मिलने के लिए बुला रहा था। इसके अलावा प्रजु ने उसका वॉट्सएप नंबर भी मांगा।
जब बच्ची ने प्रजु से पूछा क्यों? तो प्रजु ने उसे रिप्लाई किया ‘हैव सम फन’।
- प्रजु ने उससे यह भी कहा कि मुलाकात के लिए वे एक होटल में कमरा ले लेते हैं।
हालांकि, होटल ने प्रजु की और बच्ची की उम्र को देखते हुए कमरा देने से साफ मना कर दिया।
- इसके चलते प्रजु ने उसे नॉर्थ शील्ड के मेट्रो स्टेशन पर बुलाया। जब प्रजु स्टेशन पर बच्ची का वेट कर रहा था, तभी उसे ‘पीडोफिल हंटर ग्रुप’ के मेंबर्स ने पकड़ लिया।
9 महीने की जेल और 140 पाउंड का जुर्माना
‘पीडोफिल हंटर ग्रुप’ के मेंबर्स ने जब प्रजु को पकड़ा और उसे बच्ची को भेजे गए मैसेज दिखाए तो प्रजु हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा।
- प्रजु ने यह भी दलील दी कि वह बच्ची को सेक्स के लिए नहीं बुला रहा था, सिर्फ उससे मिलना चाहता था।
लेकिन, ‘पीडोफिल हंटर ग्रुप’ के मेंबर्स ने उसकी कोई बात नहीं सुनी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
- ग्रुप के मेंबर्स ने पुलिस को सुबूत के तौर पर प्रजु द्वारा बच्ची को फेसबुक पर भेजे गए मैसेज भी दिखाए।
पुलिस ने प्रजु के खिलाफ सेक्शुअल एक्टिविटी के लिए मिलने की कोशिश के आरोप में अरेस्ट कर लिया।
- इसके बाद न्यूकेसल कोर्ट ने प्रजु को 9 महीने की जेल और 140 पाउंड (करीब 11 हजार 8 सौ रुपए) के जुर्माने की सजा सुनाई।


Post a Comment