10 देशभक्ति फिल्में, जो हर इंडियन को देखनी चाहिए
बॉलीवुड में 60 के दशक से अब तक कई देशभक्ति फिल्में आ चुकी है, जो आज भी अपनी कहानी की वजह से याद की जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्में बताने जा रहे हैं जो हर इंडियन को देखना ही चाहिए।
हकीकत
1962 में हुए इंडिया-चाइना वॉर पर बनी ये फिल्म बहुत हिट हुई थी। इसमें धमेंद्र, बलराज साहनी, प्रिया राजवंश और विजय आनंद थे। ये फिल्म उन इंडियन सोल्जर्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बहुत बड़ी चाइनीज आर्मी का सामना करती है। इस फिल्म का पॉपुलर सॉन्ग 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो' सुनकर आज भी हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
क्रांति
ये फिल्म मल्टी स्टारर थी, जिसमें दिलीप कुमार, शशि कपूर, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, परवीन बॉबी, सारिका, प्रेम चोपड़ा और मदन पुरी अहम रोल में थे। ये पेट्रीओटिक ब्लॉकबस्टर थी। हालांकि, ये फिक्शनल स्टोरी थी, लेकिन इसका सेट अप इंडीपेंडेस एरा के पहले का था।
राग देश
इस साल रिलीज होने वाले 'रागदेश' एक ऐसी पेट्रीओटिक फिल्म है, जिसमें स्वतंत्रता के लिए किया गया स्ट्रगल दिखाया है। ये एक पीरियड ड्रामा है जो नेताजी सुभाष चंद्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी पर बेस्ड है। साथ ही, इसमें बर्मा में अंग्रेजों के साथ उनकी लड़ाई भी दिखाई है।
बॉर्डर
साल 1971 में हुए इंडिया-पाकिस्तान वॉर पर बेस्ड यह फिल्म जे पी दत्ता की बेहतरीन फिल्मों में से एक थी। मल्टी स्टारर इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना जैसे स्टार्स थे।
रंग दे बसंती
ये भी एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें एक यंग ब्रिटिश फिल्मकार फ्रीडम फाइटर्स पर डॉक्युमेंट्री बनाने के लिए इंडिया आती है।
स्वदेश
शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म के पॉपुलर सॉन्ग 'ये जो देश है मेरा...' सुनकर ही पता चलता है कि एक NRI अपने देश, अपनी जड़ों से वापस जुड़ने की चाहत रखता। फिल्म में एसआरके की एक्टिंग के अलावा ए.आर. रहमान का म्यूजिक दोनों ही काबिले तारीफ है।
लक्ष्य
ऋतिक रोशन स्टारर ये फिल्म साल 1999 में हुए कारगिल वॉर की ऐतिहासिक घटनाओं पर बेस्ड एक काल्पनिक कहानी है।
एयरलिफ्ट
गल्फ वॉर के दौरान कुवैत में हजारों इंडियंस फंस जाते हैं, तो उन्हें बचाने के लिए इंडियन गवर्नमेंट एक एयर इवेक्यूएशन मिशन चलाती है। ये मिशन करीब दो महीने तक चलता है और इसके तहत करीब 170000 से भी ज्यादा इंडियंस को एयरलिफ्ट के जरिए रेस्क्यू किया जाता है।
हॉलिडे! ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी
साल 2014 में आई यह फिल्म एक इंडियन एक्शन थ्रिलर थी, जिसे ए.आर.मुरुगदौस (A. R.Murugadoss.) ने डायरेक्ट की थी। ये कहानी एक ऐसे सोल्जर पर बेस्ड थी जो ब्रेक पर रहता है और उसी दौरान मुंबई में सीरियल ब्लास्ट हो जाता है।
द लीजेंड ऑफ भगत सिंह
साल 2002 में आई यह फिल्म फ्रीडम फाइटर भगत सिंह पर बेस्ड थी, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता में अहम भूमिका निभाई थी।


Post a Comment