रात में प्रेमी से मिलने गई बहन, पीछे से पहुंचे भाई ने वो सब देख किया ऐसा हाल
जिले के सोरांव थाना क्षेत्र में एक भाई ने बहन पर तलवार से हमला कर दिया। आरोपी भाई ने बताया- उसने रात में बहन को प्रेमी के साथ देखा था, जिसके बाद उसने तलवार से हमला किया। लड़की को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
घटना इलाहाबाद के सोरांव थाना क्षेत्र के पुरखीपुर गांव की है। यहां के रघुनाथ प्रसाद की नाबालिग बेटी का एक युवक से अफेयर चल रहा था। घरवाले उसका विरोध कर रहे थे। बावजूद इसके वह चोरी-छुपे उससे मिलने जाती थी।
- बुधवार रात में भी वह प्रेमी से मिलने गई थी। इसकी जानकारी होने पर लड़की का भाई भी चुपके से पीछे-पीछे गया।
- इस दौरान गांव के बाहर खेत में भाई ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा। यह देख वह आपा खो बैठा और बहन पर तलवार से हमला कर दिया। प्रेमी फरार हो गया।
लड़की के पिता ने कहा- पूरा परिवार परेशान है
- लड़की के पिता ने बताया, ''बेटी की हरकत से पूरा परिवार परेशान है। समझाने के बाद भी वो नहीं मानती थी। वो लड़के के साथ 3-4 बार भाग चुकी है। यहां तक कि जब उसके भाई ने उसे लड़के के साथ पकड़ा तो उससे भी मारपीट करने लगी। बहन की हरकतों से परेशान होकर उसने तलवार उठाई।''
लड़की ने बताया प्रेमी का नाम और नंबर, लडके ने कहा- मैं नहीं जानता
- पूछताछ में लड़की ने बताया- वह अपने बहनोई के यहां जा रही थी, लेकिन घरवालों को लगा मैं किसी और के साथ जा रहीं हूं, इसलिए मुझे मारा। उसने अपने प्रेमी का नाम और मोबाइल नंबर भी बताया। जब प्रेमी के मोबाइल पर फोन किया गया तो उसने कहा- वह उस लड़की को नहीं जानता है।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
- इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया, ''लड़की के गले, सिर और दोनों हाथों में गंभीर चोट आई है। उसे एसआरएन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी भाई हमारी गिरफ्त में है। घटना में इस्तेमाल तलवार बरामद कर ली गई है।''


Post a Comment