Header Ads

टीचर की बेटी बनी मिस इंडिया मध्य प्रदेश, ऐसी है पर्सनल लाइफ


मुंबई में हुए इस कॉन्टेस्ट में मुस्कान ने मिस इंडिया मध्यप्रदेश का टाइटल जीता।

.यदि हौसले बुलंद हो तो हर मुकाम पाया जा सकता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है मध्य प्रदेश के एक छोटे शहर सीरोंज से आने वाली मुस्कान सुमन ने। जिन्होंने हालही में मिस इंडिया मध्यप्रदेश का टाइटल जीता है। नेक्सा news से ख़ास बातचीत में उन्होंने अपने एक्सपीरियंस शेयर किए। पढ़ें पूरी खबर...

- मुंबई में हुए इस कॉन्टेस्ट में मुस्कान ने मिस इंडिया मध्यप्रदेश का टाइटल जीता।
- साथ ही उन्हें बेस्ट स्माइल और मोस्ट पॉपुलर का भी टाइटल मिला है।

- इस कॉन्टेस्ट में देशभर की 70 मॉडल्स ने पार्टिसिपेट किया था।
मां हैं टीचर तो पर्सनल लाइफ में ये काम करती हैं मुस्कान
-
 मुस्कान सेल्फ डिपेंडेंट हैं।उन्होंने बताया कि मॉडलिंग के अलावा वे फैशन ब्लॉगिंग भी करती हैं।
- वे मोहमाया नाम से ऑनलाइन ज्वेलरी ब्लॉग भी चलाती हैं।
- मुस्कान के परिवार में उनकी मां, बहन और एक भाई हैं।
- उनकी मां एक टीचर हैं। जिन्हें मुस्कान अपनी कामयाबी का श्रेय देती हैं।
मुंबई के मड आयलैंड पर हुआ कॉन्टेस्ट

- उन्होंने बताया कि मुंबई में रहते हुए उन्हें इस कॉन्टेस्ट के बारे में पता लगा।
- इसमें बाद में उन्होंने एनरोल किया और भोपाल की तरफ से कॉन्टेस्ट में पार्टीसिपेट किया।
- कॉन्टेस्ट मुंबई के मड आयलैंड के एक होटल में हुआ। कॉन्टेस्ट में टैलेंट राउंड, बिकनी राउंड, मोस्ट पॉपुलर जैसे राउंड हुए।
- इनमें से बेस्ट स्माइल और मोस्ट पॉपुलर का टाइटल उन्हें मिला।