Header Ads

करीना ने उतरवाई तैमूर की नजर, बदले में किन्नरों को दिए 51 हजार रुपए


तैमूर को बुरी नजरों से बचाने के लिए हाल ही में करीना ने किन्नरों को बुलवाकर उनकी नजर उतरवाई।

सैफ अली खान और करीना कपूर के छोटे नवाब तैमूर अली खान घर में सभी के लाडले हैं। तैमूर को बुरी नजरों से बचाने के लिए हाल ही में करीना ने किन्नरों को बुलवाकर उनकी नजर उतरवाई। फैमिली के एक क्लोज सोर्स के मुताबिक करीना और कपूर खानदान की तरफ से किन्नरों को इसके बदले 51 हजार रुपए की भेंट दी गई।

बता दें कि 6 महीने के तैमूर को अक्सर फोटोग्राफर्स क्लिक करते रहते हैं। हाल ही में इन्हें अपने घर की बालकनी में झूला झूलते हुए कैमरे में कैद किया गया था, जिसमें उनके पैर में काला धागा बंधा हुआ दिखा था। इससे साबित होता है कि आम लोगों की तरह करीना भी अपने बेटे को बुरी नजर से बचाने के लिए सारे जतन करने में ही यकीन करती हैं।