Header Ads

हार्दिक पांडया पर आया सुष्मिता सेन का दिल, किया प्यार का इजहार...Sushmita said I Love U Pandya




आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में भारत को भले ही पाकिस्तान के हाथों करारी हार मिली हो लेकिन हार्दिक पांड्या ने अपनी तूफ़ानी पारी से फैंस को खुश कर दिया था. पांड्या ने 43 गेंदों में 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर लाखों फैंस को झूमने के लिए मजबूर कर दिया था. बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी हार्दिक की इस पारी की प्रशंसा की थी लेकिन पूर्व मिस युनिवर्स रही ग्लैमरस सुष्मिता सेन ने पांड्या की तारीफों के पुल ही बांध दिए.
उन्होंने अपने प्‍यार का इज‍हार करते हुए पांड्या को आई लव यू भी बोल डाला. सुष्मिता सेन के अलावा एक्‍ट्रेस और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी गौहर खान और सोनल चौहान, रणवीर सिंह, रितेश देशमुख और सोफिया चौधरी ने भी हार्दिक को संदेश भेजे थे. गौरतलब है कि फाइनल में केवल हार्दिक पंड्या ने ही पाकिस्तान के खिलाफ अकेले मोर्चा संभाला था. पांड्या ने ताबड़तोड़ 76 रन की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान पंड्या ने महज 43 गेंद पर 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली. शानदार प्रदर्शन के बाद भी पंड्या को निराश होकर पवेलियन लौटना पड़ा था. दरअसल 76 रन की पारी खेल चुके पंड्या को जडेजा की एक गलती के कारण रन आउट का शिकार होना पड़ा.