Header Ads

लालू के बेटे तेज प्रताप की पिटाई से फूट फूट कर रोये सनोज यादव !



आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव पर अपनी ही पार्टी के एक नेता के साथ मारपीट करने, दुर्व्यवहार करने और घर से धक्का मारकर बाहर निकालने का आरोप लगा है।
सनोज यादव के आरोप के बाद आरजेडी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि आरजेडी नेता सनोज यादव प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे के साथ बहस कर रहे हैं, साथ ही उनके साथ दुर्व्यवहार भी कर रहे हैं।

पार्टी का साफ कहना है कि सनोज यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार किया। इस कारण उन्हें पार्टी से 22 जून को ही निकाल दिया गया था।
वहीं, 23 जून को सनोज यादव मीडिया के सामने आकर पार्टी सुप्रीमो लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था।

गौरतलब है कि शुक्रवार सनोज यादव ने तेज प्रताप पर आरोप लगाया था कि उन्हें राजद द्वारा को आयोजित इफ्तार पार्टी में बुलाया गया था, लेकिन वहां तेज प्रताप ने उनके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए धक्का मारकर बाहर निकाल दिया।
सनोज का कहना था कि दो दिन पहले वे एक निजी चैनल के एक कार्यक्रम में अपनी पार्टी का पक्ष रखने पहुंचे थे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास से फोन आया और मुझसे कहा गया कि तुमने पार्टी का पक्ष सही तरीके से नहीं रखा। इसके बाद मुझे अपमानजनक शब्द कहे गए।

राजद के नेता ने रोते हुए पत्रकारों से कहा, "मैंने लालू प्रसाद को भी इस पूरे मामले से अवगत कराने की कोशिश की, लेकिन अभी तक इस मामले में कुछ भी नहीं किया गया है।"