इन्होंने लगाया जबरदस्त आइडिया, तो सामने आए ऐसे Funny नजारे
आज के जमाने में आइडियाज की बड़ी अहमियत है। हर काम आइडिया से होता है। आइडिया, यानी कोई नया विचार या फिर कोई जुगाड़। लोग छोटे-बड़े कामों के लिए दिमाग दौड़ाते हैं और कोई आइडिया लगाकर उस काम को आसान बना लेते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि ऐसे जुगाड़ लगते तो बड़े काम के हैं, लेकिन उन्हें आजमाने की कोशिश किए जाने पर पता चलता है कि ये व्यावहारिक नहीं हैं।जैसे, ऊपर के चित्र में दिखाई गई सेल्फी सैंडिल्स...
पहली नजर में तो इस आइडिया पर वाह-वाह कहते का मन करता है। सैंडिल के ऊपरी सिरे पर बने खांचे में मोबाइल फोन फंसाइए और पैर के अंगूठे से क्लिक कर दीजिए। हो गई सेल्फी।
-यह दिखने में तो आसान है, लेकिन ऐसा करने की कोशिश किए जाने पर पता चलता है कि इसके लिए ऐसी ड्रेस पहनने पड़ेगी, जो टांग ऊपर करने पर फट न जाए। इसके अलावा, इस तरह से सेल्फी लेने के लिए आपका बैलेंस बहुत बढ़िया होना चाहिए।
-यानी पहली नजर में बहुत बढ़िया लगने वाला आइडिया बहुत प्रैक्टिकल नहीं है। बहरहाल, इस तरह के आइडिया होंठों पर मुस्कान तो ला ही देते हैं










Post a Comment