Header Ads

छोटे- से गांव का है 'कर गई चुल्ल' का सिंगर, जीता है ऐसी लग्जरी लाइफ




रैपर सिंगर फाजिलपुरिया पिछले दिनों नशे की हालत में ड्राइविंग करते हुए पकड़े गए थे। एल्कोमीटर टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर भी वे शराब न पीने की बात कहकर हंगामा करते रहे। बता दें कि आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मूवी 'कपूर एंड सन्स' (2016) का एक सॉन्ग 'कर गई चुल्ल' पिछले साल खूब चर्चा में रहा था, जिसे फाजिलपुरिया ने ही गाया था। वैसे ये गाना चार साल पहले ही रिलीज हो गया था, लेकिन उस समय न तो गाने और न ही इसके सिंगर की चर्चा हुई। फिल्म रिलीज के बाद ही ये गाना फेमस हुआ। ये है फाजिलपुरिया का बैकग्राउंड...

- फाजिलपुरिया यानी राहुल यादव, गुड़गांव के एक छोटे-से गांव फाजिलपुर झरसा के रहने वाले हैं।
- राहुल का गांव राजस्थान बॉर्डर से महज 40 किलोमीटर दूर है।
- अपने गांव को फेमस करने के लिए ही उन्होंने अपना नाम राहुल से बदलकर फाजिलपुरिया रख लिया।
- वे बिजनेस फैमिली से हैं, लेकिन उन्हें बचपन से ही कुछ अलग करने की चाहत थी।
- राहुल की शुरुआती पढ़ाई गुड़गांव के सेक्टर 31 के एक प्राइवेट स्कूल से हुई।
- यहां उन्होंने एक्स्ट्रा एक्टिविटीज पर ज्यादा फोकस किया।

साल भर की रिसर्च के बाद बना 'चुल्ल'
- स्कूल के दौरान राहुल अक्सर सिंगिंग, प्ले और डांस कॉम्पिटीशन में शामिल होते थे।
- फाजिलपुरिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके स्कूल के लड़के हमेशा उनके आर्ट और बातचीत करने के तरीके का मजाक बनाते थे।
- तभी उन्होंने तय कर लिया था कि वे अपने गांव को एक दिन जरूर फेमस करेंगे।
- स्कूल से निकलने के बाद उन्होंने अपने गाने पर फोकस किया।
- 'चुल्ल' फाजिलपुरिया का पहला सॉंन्ग है। उनके मुताबिक, साल भर की रिसर्च के बाद ये गाना तैयार हुआ।
- इसके लिए उन्हें पंजाब के कई स्टूडियोज के चक्कर भी लगाने पड़े। ये गाना जब रिलीज हुआ तब इतना फेमस नहीं हुआ।