Header Ads

ये है गोविंदा की भांजी, खुद कबूल कर चुकीं है डायरेक्टर से अफेयर की बात


एक्टर गोविंदा की भांजी सौम्या सेठ इन दिनों सुर्खियों में है। सौम्या इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं और उन्होंने अपनी कई ग्लैमरस फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रखी हैं। सौम्या का जन्म 17 अक्टूबर, 1989 को बनारस में हुआ था। बनारस से ताल्लुक रखने वाली सौम्या टीवी के साथ ही सिल्वर स्क्रीन पर भी नजर आ चुकी हैं। बता दें कि सौम्या ने एक वक्त डायरेक्टर अरुण कपूर से अफेयर की खुद कबूल की थी, जो उन दिनों लंबे समय तक चर्चा की विषय रही थी। हालांकि, सौम्या और अरुण ने इसी साल जनवरी में यूएस में शादी की है। मामा गोविंद के डांस पर फिदा है सौम्या...

सौम्या अपने मामा गोविंदा के डांस पर फिदा है। गोविंदा, रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की अपकमिंग मूवी 'जग्गा जासूस' में कैमियो करते नजर आएंगे। ये फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होने वाली है। बता दें कि मामा की तरह ही सौम्या खुद भी अच्छी डांसर है। उन्होंने एक्टिंग की पढ़ाई न्‍यूयॉर्क फिल्म अकादमी से की है। उन्होंने फिल्म 'ओम शांति ओम' (2007) में छोटा सा रोल किया था। 2011 में सौम्या में टीवी सीरियल 'नव्याः नई धड़कन नए सवाल' से डेब्यू किया था। ये सीरियल जून 2012 में ऑफ एयर हुआ था। सीरियल में सौम्या की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। उन्होंने 'वी द सीरियल' (2012), 'दिल की नजर से खूबसूरत' (2013) टीवी में अभिनय किया है। इसके अलावा वे 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' (2016) सीरियल में कौरवकी का रोल निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल कर चुकी हैं। सौम्या को 'नव्या' के लिए बिग टेलीविजन अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। उन्हें इसी सीरियल के लिए इंडियन टीवी अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।

टीवी सेलेब्स रागीनी खन्ना, अमित खन्ना और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक सौम्या के कजिन्स है। बता दें कि सौम्या ने डायरेक्टर अरुण कपूर के साथ अपने अफेयर की बात खुद कबूल की है। उनका अफेयर काफी चर्चा का विषय रहा था। दोनों ने जनवरी 2017 में यूएस में शादी की है।