घर से खेलने के लिए निकली 2 सगी बहनें, कवर से ढकी कार में मिली लाश
घर के आंगन में खेल रही दो मासूम बच्चियां अमृता और अंजली एक दिन पहले यानि सोमवार को बाहर खेलने के लिए निकली। शाम तक नहीं आई तो घर वालों ने बहुत ढूंढा लेकिन मंगलवार को दोनों बच्चियां एक बंद कार में मृत मिली। घटना पानीपत के रेरकलां गांव की है। परिवार और गांव में मातम छाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आगे पढ़िए पूरा मामला
- मृतक बच्चियों के पिता मुकेश के मुताबिक अमृता और अंजली सोमवार सुबह 11 बजे घर से खेलने के लिए निकली थी। वह कुछ घंटे के बाद घर नहीं आई तो परिजनों ने आस पड़ोस में ढूंढा। शाम तक पता नहीं लग पाया।
- मंगलवार सुबह घर से महज 500 मीटर दूरी पर खड़ी एक स्कोडा कार में दोनों बहनें मृत मिली। लड़कियों के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, ऐसे में परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है।
- स्कोडा कार कवर में ढकी खड़ी थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए खानपुर पीजीआई भेज दिया है।
- परिवार बेहद गरीब है और तीन बहनें थी। मुकेश मजदूरी का काम करता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Post a Comment