Header Ads

तलाक के बाद 16 साल लिव-इन में रही ये एक्ट्रेस, बन सकती है BB कंटेस्टेंट






टीवी एक्ट्रेस अचिंत कौर के रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में जाने की खबरें हैं। मीडिया में आई खबरों की मानें तो 'बिग बॉस' मैकर्स ने अचिंत कौर को शो से जुड़ने के लिए एप्रोच किया है। हालांकि, अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। 'बिग बॉस' का सीजन 11 सितंबर से ऑनएयर होगा। बता दें कि पति से डायवोर्स के बाद अचिंत एक्टर मोहन कपूर के साथ रिलेशन में रही हैं। दोनों 16 साल तक एक दूसरे के साथ लिव इन में रहे, जिसके बाद अलग हो गए। अंचिता ने 1994 में टीवी सीरीयल 'बनेंगी अपनी बात' से डेब्यू किया था। उन्हें 1995 के शो 'स्वाभिमान' से खास पहचान मिली। इसके बाद से ही वे लगातार टीवी और फिल्मों में काम कर रही हैं।

40 साल की अचिंत टीवी शो 'जमाई राजा' में निया शर्मा की मां का रोल प्ले कर चुकी हैं। लेकिन रियल लाइफ में भी अचिंत एक बेटे प्रीतरंजन की मां हैं। अचिंत का बेटा 24 साल का है जिसकी वो सिंगल मदर है।

प्रीतरंजन उनके पहले पति से हुआ बेटा है, जिससे उनका अब डायवोर्स हो चुका है। डायवोर्स के बाद वे एक्टर मोहन कपूर के साथ 16 साल लिव-इन रिलेशन में रही। इसी दौरान कई इवेंट्स में मोहन को अचिंत और उनके बेटे प्रीतरंजन के साथ भी देखा गया। हालांकि, अब वे मोहन से अगल हो गई हैं।

सोशल मीडिया पर अचिंत अक्सर बेटे प्रीतरंजन के साथ फोटोज शेयर करती नजर आती हैं। अचिंत के बेटे प्रीतरंजन एक रेवा खरे शर्मा नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं। दोनों के साथ अचिंत भी अक्सर फोटोज में नजर आती रहती हैं।