जब डिंपल के डांस पर टिक गईं सबकी निगाहें, अखिलेश ने ऐसे दिया था साथ
जुलाई को यूपी के एक्स सीएम अखिलेश यादव का बर्थडे है। वो अपना 44वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। ऐसे में eyevid आपको 10 मार्च 2016 को हुई चाचा शिवपाल के बेटे की शादी के संगीत फंक्शन की फोटोज दिखाने जा रहे हैं। इसमें अखिलेश की वाइफ डिंपल ने बॉलीवुड सॉन्ग पर जमकर डांस किया था। इतना ही नहीं पति ने भी उनका पूरा साथ दिया था। 10 मार्च 2016 को सैफई में हुई थी
- 10 मार्च 2016 को यूपी के सैफई जिले में शिवपाल के बेटे आदित्य और राजलक्ष्मी की शादी हुई थी। राजलक्ष्मी की मां शारदा कुंवर सिंह राजपुताना मैहर स्टेट की राजकुमारी रही हैं।
- उनके नाना राजा कुंवर नारायण सिंह जूदेव 3 बार एमएलए रह चुके हैं। हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह राजलक्ष्मी के नाना हैं।
- राजलक्ष्मी के पिता संजय सिंह एक दौर में पूर्व पीएम राजीव गांधी के करीबियों में शामिल रहे हैं।
अखिलेश यादव का सफरनामा
- 1 जुलाई 1973 को इटावा में अखिलेश का जन्म हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा इटावा में हुई जबकि स्कूलिंग राजस्थान के धौलपुर सैनिक स्कूल से हासिल किया।
- मैसूर यूनिवर्सिटी से एनवायरमेंटल टेक्नॉलोजी में ग्रेजुएशन किया। बाद में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया।
- 24 नवंबर 1999 को डिंपल के साथ उनकी शादी हुई। उनके बाद अदिति, टीना और अर्जुन 3 बच्चे हैं।
पॉलिटिकल करियर
- उन्होंने पहली बार साल 2000 में कन्नौज लोकसभा सीट से उपचुनाव जीता और राजनीति में एक्टिव हुए। वो सीट पिता मुलायम सिंह यादव के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।
- अखिलेश यादव साल 2000-2004, 2004-2009, 2009-2012 तक लगातार तीन बार कन्नौज से सांसद रहे।
- 2012 में ये प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।


Post a Comment