अंगूठे पर होंगे ये निशान तो मिलता है भाग्य का साथ, दिमाग होता है तेज
हस्तरेखा में हथेली की रेखाओं के साथ ही उंगलियों और हथेली की बनावट का भी अध्ययन किया जाता है। अंगूठा देखकर भी स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई बातें मालूम हो सकती हैं। यहां जानिए अंगूठे के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी खास बातें
हमारे अंगूठे के तीन भाग होते हैं। पहला भाग ऊपर वाला, फिर बीच वाला भाग और सबसे नीचे वाला भाग। ये तीनों भाग रेखाओं से विभाजित रहते हैं। यदि पहला भाग यदि अधिक लंबा हो तो व्यक्ति इच्छा शक्ति वाला होता है, वह किसी पर निर्भर नहीं होता है। ये लोग किसी भी काम को पूरी आजादी के साथ करना पसंद करते हैं और इन्हें सफलता भी प्राप्त होती है। कामों में सफलता के साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।


Post a Comment