Header Ads

काजोल की रिलेटिव थी ये एक्ट्रेस, जब मरी तो 3 दिन घर में पड़ी रही थी लाश


नलिनी जयवंत 40 और 50 के दशक की फेमस एक्ट्रेस थीं। वे रिश्ते में काजोल की नानी शोभना समर्थ की फर्स्ट कजिन थीं। लेकिन 2010 में जब उनका निधन हुआ तो तीन दिन तक उनकी लाश उनके चेंबूर(मुंबई) स्थित यूनियन पार्क स्थित घर में पड़ी रही थी। रहस्मयी मौत को लेकर एफआईआर तक नहीं लिखी गई
- दिसंबर 2010 में यह चर्चा आम थी कि नलिनी जयवंत की मौत रहस्मयी हालत में हुई थी।
- खास बात यह है कि एक शख्स आया, नलिनी की डेड बॉडी को एम्बुलेंस में रखकर ले गया और पुलिस में मामले की कोई शिकायत नहीं की गई। चेंबूर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर बी राठौड़ ने इस बात की पुष्टि की थी।
- नलिनी के एक पड़ोसी ने मीडिया से बातचीत में कहा था, "एक आदमी, जो उनका दूर का रिश्तेदार लगता था, आया और नलिनी की लाश को एम्बुलेंस में लेकर चला गया।"
1983 से अकेली रहती थीं नलिनी
- नलिनी की 40 के दशक में डायरेक्टर वीरेंद्र देसाई से हुई थी। बाद में दूसरी शादी उन्होंने एक्टर प्रभु दयाल से की, जिनके साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था।
- 1983 से नलिनी यूनियन पार्क में एकांत जीवन जी रही थीं। जब उनकी मौत हुई, तब वे 84 साल की थीं।
इन फिल्मों में किया था नलिनी ने काम
- टीनएज में नलिनी के एक्टिंग करियर की शुरुआत हो गई थी। जब उन्होंने महबूब खान की फिल्म 'बहन' (1941) में काम किया था। उस वक्त वे महज 15 साल की थी।
- इसके बाद उन्होंने 'निर्दोष' (1941), 'राधिका' (1941), 'आंख मिचौली' (1942) और 'आदाब अर्ज' (1943) और आंखें' (1950) जैसी कई फिल्मों में काम किया।
- नलिनी ने 1951 में लाइफ मैगजीन के लिए एक बोल्ड फोटोशूट भी कराया था, जिसमें वे बिकिनी पहने नजर आई थीं। उस वक्त के हिसाब से यह बहुत बड़ी बात हुआ करती थी।

अशोक कुमार के साथ काम कर बनी थीं टॉप स्टार
- नलिनी को अशोक कुमार के अपोजिट की गईं फिल्मों 'समाधि' और 'संग्राम' ने टॉप स्टार बनाया था।
- समाधि सुभाष चंद्र बोस और इंडियन नेशनल आर्मी पर बेस्ड पेट्रियोटिक ड्रामा फिल्म थी। वहीं 'संग्राम' क्राइम ड्रामा फिल्म थी। दोनों ही फिल्में बॉक्सऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुईं।
- अशोक कुमार के साथ नलिनी ने बाद में 'जलपरी', 'काफिला', 'नौ बहार', 'सलोनी', 'लकीरें', 'नाज', 'मिस्टर एक्स', 'शेरू' और 'तूफ़ान में प्यार कहां' जैसी फिल्मों में काम किया था।
- दोनों की बॉन्डिंग इतनी अच्छी थी कि उनका नाम भी एक-दूसरे से जुड़ने लगा था।

1985 में आई थी आखिरी फिल्म
- 1958 में आई 'काला पानी' नलिनी की आखिरी सक्सेसफुल फिल्म थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। रिटायरमेंट से पहले उन्होंने 1965 में 'बॉम्बे रेस कोर्स' में काम किया।
- हालांकि, 18 साल बाद बाद फिल्म 'नास्तिक' में वे कैरेक्टर एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं, जो उनका आखिरी अपीयरेंस माना जाता है।
- 21 दिसंबर 2010 को वे अपने घर में मृत पाई गई थीं।