पार्टी में बैकलेस गाउन में दिखी करीना, मलाइका सहित ये सेलेब्स भी आए नजर
बॉलीवुड में इन दिनों पार्टीज का दौर जारी है। बीते दिनों डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने एक पार्टी आयोजित की, जिसमें बी-टाउन की गॉर्जियस एक्ट्रेसेस शामिल हुईं। पार्टी में मलाइका अरोड़ा नॉर्मल लुक में दिखी। उन्होंने व्हाइट ट्राउजर और ब्लैक टी-शर्ट पहन रखी थी। वहीं, करीना कपूर डार्क रेड बैकलेस गाउन में ग्लैमरस नजर आईं। उन्होंने सिम्पल मेकअप कर रखा था। इनके अलावा पार्टी में नेहा धूपिया, सोफिया चौधरी, अमृता अरोड़ा, कैटरीना कैफ भी शामिल हुए। पार्टी में कैटरीना फॉर्मल लुक में शामिल हुई। करीना और अमृता ने फोटोग्राफर्स को जमकर पोज दिए। मनीषा ने सभी का वेलकम किया।


Post a Comment