4000 से ज्यादा देशी कट्टों पर चला रोड रोलर, 18 साल में लग गया था ढेर
कई सालों में बदमाशों से बरामद देशी तमंचों का पुलिस लाइन में ढेर लग गया। इस ढेर को खत्म करने के लिए दतिया कलेक्टर और एसपी ने बुधवार को 4 हजार से ज्यादा देशी कट्टों को रोड रोलर से कुचलवा दिया। इसके बाद मलबे को जमीन में भी गड़ा दिया गया।
बदमाश कई क्राइम देशी तमंचों, यानि देशी कट्टे से करते हैं। कुछ हजार रुपयों में ये देशी कट्टे बदमाशों को आसानी से मिल जाते हैं।
-ऐसे 4 हजार से ज्यादा देशी कट्टे दतिया पुलिस ने पिछले 18 साल में बदमाशों से बरामद किए।
-बरामद देशी कट्टों को पुलिस लाइन में जमा करके रख दिया। दतिया एसएसपी इरशाद वली ने जब पुलिस लाइन में इन देशी कट्टों का ढेर देखा तो उन्होंने इन्हें नष्ट करने का निर्णय लिया। उन्होंने कलेक्टर मदन कुमार से सलाह ली।
अवैध तमंचों को तोड़कर गड़ाया
-कलेक्टर ने तय किया कि इन बरामद देशी कट्टों को तोड़कर गड़ा दिया जाए। इनको तोड़ने के लिए रोड रोलर की सहायता ली गई। एक सड़क पर इन देशी कट्टों को बिछाया गया।
-इसके बाद रोड रोल लाकर इनको कुचल दिया गया और बाद में पूरे मलबे को एकत्र करके जमीन में दफनाया गया। ये देशी कट्टे आर्म्स एक्ट के तहत बदमाशों से जप्त किए गए थे।


Post a Comment