Header Ads

विराट-अनुष्का की न्यू ईयर सेल्फी, Wife के साथ खिलाड़ियों ने यूं किया सेलिब्रेशन



साउथ अफ्रीका में एन्जॉय कर रहे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने न्यू ईयर सेल्फी शेयर की है। इसके साथ ही दोनों स्टार्स ने अपने फैन्स को नए साल की शुभकामनाएं दीं।साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 जनवरी से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए इंडियन क्रिकेटर्स अभी वहीं हैं। इस बीच सभी खिलाड़ियों की वाइफ भी उनके साथ साउथ अफ्रीका में हैं। अजिंक्य रहाणे, भुवनेश्वर कुमार और रोहित शर्मा के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटोज सामने आई हैं। इसमें ये खिलाड़ी किसी रेस्टोरेंट में नजर आ रहे हैं।


- शादी के बाद विराट के साथ टूर पर गईं उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा वहां शॉपिंग का मजा ले रही हैं। कपल की शॉपिंग करते हुए कई फोटोज सामने आई हैं। इस दौरान उनके साथ शिखर धवन की वाइफ आयशा भी नजर आईं।

- विराट और धवन का केप टाउन की रोड पर भांगड़ा करते हुए एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

- टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ यहां टेस्ट के बाद वनडे और टी20 सीरीज भी खेलना है। विराट करीब दो महीने तक साउथ अफ्रीका में रहेंगे, जबकि अनुष्का कुछ दिनों में वापस लौट आएंगी।