प्रियंका से दिव्यंका तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे सेलिब्रेट किया NEW ईयर
नए साल यानी 2018 का आगाज हो चुका है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने जहां न्यू ईयर का वेलकम फैमिली के साथ विदेश में किया तो वहीं कुछ ने देश में ही इसका जश्न मनाया। करीना कपूर, सैफ अली खान, करन जौहर और मनीष मल्होत्रा ने साथ मिलकर न्यू ईयर को सेलिब्रेट किया। वहीं बिपाशा बसु ने पति करन सिंह ग्रोवर के साथ न्यू ईयर मनाया। इनके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने जहां लंदन में नए साल का जश्न मनाया तो वहीं दिव्यंका त्रिपाठी ने दुबई में पति विवेक दहिया के साथ नए साल का स्वागत किया। इस पैकेज में हम दिखा रहे हैं बॉलीवुड सेलेब्स ने कैसे न्यू ईयर सेलिब्रेट किया।

Post a Comment