Header Ads

इंडियन और चायनीज लड़के ने की गे शादी, USA में हुआ था इश्क


महाराष्ट्र के यवतमाल के एक युवक ने अपने चायनीज दोस्त से हाल ही में गे शादी रचाई। दोनों काफी दिनों तक अमेरिका में लिव इन रिलेशनशिप रह रहे थे। यवतमाल के एक बड़े होटल में चुनिंदा लोगों के लिए उन्होंने रिसेप्शन रखा था। मीडिया और अन्य लोगों से बचने के लिए उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी की। बाद में रिसेप्शन और शादी के फोटोज मीडिया में वायरल हुए।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रहा यवमाल का ऋषिकेश साठवणे को वहां का ग्रीन कार्ड मिला है। एक फेमस इलेक्ट्राॅनिक कंपनी में वह बड़ी पोस्ट पर काम करता है।ऋषिकेश के माता पिता यवतमाल में ही रहते हैं।


-चीन का रहने वाला विन नामक युवक भी ऋषिकेश की कंपनी में ही जाॅब करता है। दोनों 30 दिसंबर 2017 को यवतमाल आए और गेट टूगेदर के लिए होटल बुक किया। 30 दिसंबर की शाम दोनों ने इसी होटल में शादी रचाई।

-ऋषिकेश और विन की मुलाकात कंपनी में ही काम के दौरान हुई। पहले दोनों एक दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते थे।

-लेकिन कुछ दिनों बात दोनों के बीच बातें बढ़ गई और उनके बीच दोस्ती हो गई। कुछ दिनों के बाद दोनों को लगा कि उनके बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ है और दोनों के एक दूसरे को प्रपोज किया।


-दोनों में प्यार के बाद काफी महीनों तक दोनो लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। आखिर उन्होंने शादी करने का फैसला किया।