जब तेजाब लेकर इस महिला के पीछे भागा ये शख्स, बॉस के रुम में भागकर बचाई जान
यहां के डीपीआरओ ऑफिस में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक सफाई कर्मचारी ने महिला क्लर्क पर तेजाब डालने की कोशिश करते हुए फाइलें फाड़ दी। इतना ही नहीं ऑफिस में सफाई कर्मचारी ने दर्जनों लोगों को बुलाकर हंगामा शुरु कर दिया। डरी हुई महिला क्लर्क ने अपने बॉस के ऑफिस में भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद आरोपी कर्मचारी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
- मामला जिला पंचायती राज ऑफिस का है। महिला क्लर्क कनक सिंह ने बताया-"सैलरी नहीं जारी पर विभाग का कर्मचारी महेन्द्रपाल देख लेने की धमकी कई दिनों से दे रहा था। एक दिन बदला लेने की नियत से दर्जनों लोगों के साथ ऑफिस में आया। सैलरी नहीं जारी करने पर तेजाब फेंकने की कोशिश की। उसके बाद गुस्साए कर्मचारी ने फाइलें फाड़ दी। जब अपना चेहरा बचाने के लिए अपने बॉस के ऑफिस में घुसी, तो वो मेरा पीछा करते पहुंच गया। ऑफिस के सभी कर्मचारियों ने मिलकर मुझे बचाया।"
- डीपीआरओ धर्मेन्द्र सिंह ने कहा, "ऑफिस में महिला क्लर्क के साथ एक सफाई कर्मचारी ने काफी अभद्रता की है। सफाई कर्मचारी अपना वेतन निकलवाने की मांग कर रहा था। लेकिन उसका मांग पत्र अभी मेरे पास नहीं पहुचा है। जब तक किसी कर्मचारी का मांग पत्र हमारे ऑफिस नही पहुचता है, तब तक उसका वेतन नही निकल सकता।
- सीओ सिटी सुमित शुक्ला ने कहा, "एक महिला क्लर्क के साथ सफाई कर्मचारी ने अभद्रता की है। इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।"

Post a Comment