महिला होम गार्ड से मसाज करवा रहे हैं, SI साहब
सोशल मीडिया पर वायरल होते वीडियो में से हम लेकर आए हैं आपके लिए एक ख़ास वीडियो जो है तेलंगाना पुलिस का। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 4-6 महीने पुराना है और यह आर्म्ड हेडक्वार्टर में शूट किया गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो तेलंगाना के जोगुलंबा-गड़वाल जिले का है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस को जांच का आदेश देना पड़ा है।
वीडियो में मसाज करवा रहा शख्स पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है और महिला होम गार्ड सेवा में तैनात है। वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि कितने सुकून से सब इंस्पेक्टर साहब अपनी पीठ दबवा रहे हैं। वीडियो में एएसआई एक कॉट पर लेटे हैं और महिला उनकी पीठ दबा रही है। एसआई साहब को पीठ दवबाने में इतना आराम मिला की वीडियो के अंत में वे सोते दिख रहे है।
इस मामले के मीडिया में आने के बाद पुलिस जिलाधिक्षक एमएस विजय कुमार ने कहा कि वीडियो के संज्ञान में आते ही उन्होंने जांच का आदेश दे दिया है. पुलिस के आला अधिकारी ने यह भी दलील दी कि सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) पीठ की समस्या से परेशान थे और उन्होंने होमगार्ड से विनती की कि वह उनकी पीठ दबा दे जिसे उनसे अपनी मर्जी से किया. हालांकि विजय कुमार ने कहा कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी.


Post a Comment