New Year पर इस एक्टर ने यूं किया ताज का दीदार
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय न्यू ईयर सेलिब्रेट करने आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने ताज महल का दीदार किया। उन्होंने कहा, ताज महल 'टेम्पल ऑफ लव' है। यह दुनिया को प्यार का संदेश देता है। वहीं, जब उनके फैन्स को ये सूचना मिली तो वहां भीड़ लग गई। हालांकि, पुलिस प्रशासन की आरे से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। विवेक अपनी पत्नी के साथ ताज देखने आए थे।
बता दें, विवेक ओबेरॉय पत्नी प्रियंका अल्वा और अपने बच्चों के साथ रविवार देर रात आगरा पहुंचे थे। होटल ओबेरॉय अमर विलास में ठहरे थे और देर रात न्यू ईयर सेलिब्रेट किया।
- सोमवार की दोपहर करीब एक बजे ताज महल के पूर्वी गेट पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पर्यटन पुलिस और सीआईएसएफ की सुरक्षा में ताज महल परिसर के अंदर प्रवेश किया।
- विवेक अपनी फेवरेट ड्रेस 'पठानी सूट' पर शॉल ओढ़े हुए थे, जबकि उनकी पत्नी जीन्स टॉप के साथ लॉन्ग वूलेन गाउन में थीं।
- इस दौरान फैन्स की जैसे ही उनपर नजर पड़ी, उनके पास गए और हूटिंग करते हुए सेल्फी लेने लगे। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम थे।
- विवेक ने ताज महल पर पत्नी के साथ सेल्फी ली और कई जगह फोटो भी खिंचवाए। दो घंटे यहां गुजारने के बाद वापस चले गए।

Post a Comment