Header Ads

इस IPS ने स्टेज पर शिव का रूप रख किया तांडव, फिटनेस के कारण रहते हैं चर्चा में



IPS मीट के अंतर्गत पुलिस ऑफिसर्स मेस में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आज ADGP डीसी सागर ने शिव तांडव की प्रस्तुति दी। बता दें कि पूरे शरीर पर नीले रंग, गले में माला पहने डीसी सागर ने किसी मंझे हुए कलाकार की तरह ऊर्जा से लबरेज इस प्रस्तुति काे पेश किया। इसी कड़ी में अन्य अधिकारियों ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। वहंी राजस्थान के कालबेलिया, भवई, चरी जैसे नृत्यों का देर रात तक अतिथियों ने आनंद उठाया। वहीं एक कलाकार ने तलवार के ऊपर खड़े होकर नृत्य किया।


1992 बैच के IPS अफसर डीसी सागर अपनी फिटनेस को लेकर पूरे डिपार्टमेंट के लिए मिसाल बने हुए हैं। डीसी सागर मध्य प्रदेश के नक्सली इलाके बालाघाट रेंज के IG पद पर तैनात रहने के बाद वे अभी ADGP ( टेक्निकल सर्विसेस) पुलिस मुख्यालय हैं। बता दें कि डीसी सागर पुलिस डिपार्टमेंट में सबसे फिट अफसर में आते हैं। उनका मानना है कि सिर्फ नैचुरल तरीके से एक्सरसाइज, रनिंग और सही डाइट लेने से गठीला शरीर और सही फिटनेस पा सकते हैं।


- ADGP सागर का जन्म UP के बुलंदशहर में हुआ था। उनके पिता लखनऊ आर्मी में थे और मां हाऊस वाइफ थीं।

- उनकी स्कूलिंग तमिलनाडू, दिल्ली और जम्मू में हुई। दिल्ली के हंसराज कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स के बाद उन्होंने LLB की भी पढ़ाई की।

- LLB करने का उद्देश्य ये था, कि वे पुलिसिंग में इसका सही तरह से प्रयोग कर सकें और समझ सकें कि किस मुताबिक तरह लॉ का यूज किया जा सकता है।

- इसके बाद वे 1992 बैच में IPS बने और मसूरी में ट्रेनिंग करने के बाद पहली पोस्टिंग बतौर SDOP नीमच में ज्वाइन की।
- ADGP सागर के मानते हैं कि कर्म ही पूजा नहीं, बल्कि जायज कर्म पूजा है।