27 Min में इस महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, बोली- नहीं पता था ऐसा होगा
यहां सेक्टर १२६ में रहने वाली राधा ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। चारों बच्चे स्वस्थ हैं। बता दें, 24 साल की राधा को शनिवार रात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया, ''27 मिनट के अंतराल पर बच्चों की डिलिवरी नॉर्मल तरीके से हुई।'' पति ने बताया कि उसे खुद नही मालूम था कि 4 बच्चें पैदा होने वाले हैं।
ये है पूरा मामला...
- राधा ने रविवार सुबह 9 बजकर 45 मिनट में पहली बच्ची और दूसरी बच्ची को 10 बजकर 5 मिनट पर बच्ची को जन्म दिया। वहीं तीसरी बच्ची को 10 बजकर 10 मिनट व चौथे लड़के को 10 बजकर 12 मिनट पर जन्म दिया।
- सीएमएस अजय शर्मा ने बताया, ''मां और चारों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ है। महिला पहले पहले सेक्टर 35 स्थित एक अस्पताल गई थी। वहां ऑपरेशन की बात कहीं गई। जिसके बाद उसके पति ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।''
- ''पहली बच्ची का वजन 1.8 किलोग्राम दूसरी का 1.75 किलाग्राम तीसरी का 1.75 किलोग्राम व चौथे बच्चे का वजन 1.4 किलोग्राम था। इनमें एक बच्ची का जन्म उलटा हुआ था, जबकि एक शारिरिक रूप से कमजोरी है। लिहाजा दोनों को चाइल्ड पीजीआई में भर्ती कराया गया है।''

Post a Comment