इस लड़की के लिए IPS ने कैंसिल कराया था टिकट, यहां से शुरू हुई लव स्टोरी
देश के 3 राज्यों में 27 नाटकों के 280 से भी ज्यादा शो कर चुकी सीमा मोदी को यूपी की बहू के रूप में पुकारा जाता है। इस वक्त वो अपना पूरा फोकस अपने थिएटर आर्ट पर रख रही हैं। सीमा से बातचीत में अपनी शादी की बात को साझा किया। उन्होंने बताया, ''ये अपने किसी रिलेटीव की शादी में आए थे और मुझसे मिलने के लिए अपनी ट्रेन की टिकट तक कैंसिल करा दी।''
ऐसे आ गए थे घर...
- सीमा ने बताया, ''मेरी बेसिक एजूकेशन झारखंड से हुई। मैंने बीए तक की पढ़ाई हजारीबाग से ही किया है। झुमरी तलैया को बहुत सारी फिल्मों में और गानों में लोगों ने जाना है। अक्सर लोग 'झुमरी तलैया' शब्द को मजाक ही समझते हैं लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं, कि झुमरी तलैया एक बहुत खूबसूरत वादियों वाला शहर है।''
- ''बात 1995 की है, मेरे आईपीएस पति मोहन मोदी अपनी शादी के लिए मेरे किसी रिश्तेदार घर आए थे। किसी कारण से शायद उन्हें लड़की पसंद नहीं आई। इसके बाद मुरादाबाद जानें के लिए स्टेशन पर पहुंचे तो जानकारी हुई, गाड़ी 6 घंटे लेट है।''
- ''मेरा घर स्टेशन के पास में ही था, तो मामा उन्हें लेकर घर आ गए। उस वक्त मैं बहुत ही ज्यादा चंचल स्वभाव की थी। मेरा पूरा घर म्यूजिकल माहौल में था। ढ़ोलक हॉरमोनियम सब व्यवस्था घर पर ही थी, क्योंकि मेरा शौक थिएटर और म्यूजिक था।''

Post a Comment