Header Ads

इस कार के चक्कर में बेवकूफ बनी पुलिस, सच पता चला तो ये निकला माजरा


.कनाडा में एक आर्टिस्ट ने लोकल पुलिस को भी हैरत में डाल दिया। दरअसल, पुलिस को एक कार नॉन पार्किंग जोन में खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने उसे जाकर करीब से देखा और उसे हटवाने की कोशिश की। देखते ही देखते पुलिस की दो कारें वहां पहुंच गई और कार की छानबीन में लग गईं। बहुत देर बाद उन्हें समझ आया कि जिसे वो कार समझ रहे हैं, वो बर्फ से बना कार स्क्लपचर भर ही है। आर्टिस्ट ने इस वाकए की फोटोज पोस्ट की हैं।

 फिर क्या किया पुलिस ने...


- 33 साल के आर्टिस्ट सिमोन लैप्राइज ने सड़क पर बर्फ से डेलॉरेन डीएमसी 12 कार का रेप्लिका तैयार किया था, ताकि वो बर्फ हटाने वाली टीम को बेवकूफ बना सकें।

- उन्होंने रेप्लिका हूबहू कार के डिजाइन का ही बनाया। इसमें कार की विंडोज से लेकर टायर और वाइपर ब्लेड तक सबकुछ था।

- ये रेप्लिका कनाडा के उस एरिया में बनाया गया था, जहां ऐसे मौसम में पार्किंग प्रतिबंधित होती है। उसका टारगेट स्नो रिमूवल टीम थी, जो वहां बर्फ हटाने आती।

- इन सब के बीच पैट्रोलिंग कर रही पुलिस ये कार देखकर रुक गई और इसकी छानबीन में लग गई। इतना ही नहीं, पुलिस अफसर ने वहां से गुजर रही दूसरी कार को भी रोक लिया।

- हालांकि, इसे हटाने की कोशिश में लगी पुलिस को बहुत देर बाद में समझ आया कि इस बर्फ के नीचे कोई कार नहीं है, बल्कि ये बर्फ से बना कार का रेप्लिका भर है।

- इसके बाद पुलिस अफसरों ने नकली कार पर भी एक टिकट रखा, जिस पर लिखा था कि ''तुमने हमारी रात बना दी, हाहाहाहा।''