अंधेरा होने के बाद ऐसी दिखती है दिल्ली की GB रोड, लड़की ने खुद दिखाया होश उड़ा देने वाला नजारा
जीबी रोड़ का नाम सुनते ही हमारे जहन में ना जाने कैसे-कैसे ख्यान आने लगते हैं। हम इसे बदनाम गली ही कहते हैं। लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि जीबी रोड का पूरा नाम गारस्टिन बास्टियन रोड है।
आप में से कई लोगों ने जीबी रोड का नाम सुना होगा। कुछ लोग शायद वहां गए भी होंगे। लेकिन कभी आपने सोचा है कि क्या हो अगर कोई लड़की आधी रात दिल्ली की इस बदनाम गली में कदम रखे तो?
स्कूप्वूप की महिला पत्रकार ने एक कैमरापर्सन के साथ शाम ढलने के बाद इन गलियों में जाने का फैसला किया। वैसे तो दिखने में ये दिल्ली के किसी पुराने मार्केट-सी ही नजर आती है, लेकिन इसे लड़कियों के लिए सेफ नहीं माना जाता है।
रिपोर्टिंग के दौरान इस महिला रिपोर्टर को कई लोगों ने प्रोस्टीट्यूट समझ लिया था। तब बाकी की सेक्स वर्कर्स ने उसे बचाया। इन बदनाम गलियों में आधी रात को आपको कई लोग ताश खेलते नजर आ जाएंगे। महिला ने कई सेक्स वर्कर्स से बातचीत भी की।
कई महिलाओं को इस जगह काम करते हुए 10 साल से ज्यादा हो चुके हैं। वैसे तो ये रेड लाइट एरिया दिल्ली का सबसे कुख्यात एरिया है, लेकिन यहां की गलियों में रौनक नहीं थी। इन गलियों में काम करने वाली हर महिला की अपनी अलग कहानी और अलग दर्द है।


Post a Comment