Header Ads

लड़की को होश आया तो साथ सोया हुआ मंत्री के भांजा हंस रहा था... और बिस्तर खून से लाल था


यहां के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित महेंद्र प्रसाद महिला कॉलेज की छात्रा को पहले बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया। फिर उसका अपहरण कर ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ शादी की गई। बाद में उससे फिरौती भी वसूली गई।

पीड़िता ने लालपुर थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने कहा है कि उसे नशीला केक खिलाया गया, फिर जब उसे होश आया तो वह बेड पर पड़ी हुई थी। उसके सिर से खून भी निकल रहा था। इसी आरोपी ने उसकी अश्लील फोटोज खींच ली।  इस मामले में रविवार को पुलिस ने नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के भांजे अजीत सिंह, चुटिया इलाके की भाजपा महिला नेता नीलम सिंह, उसके बेटे राहुल सिंह और प्रशांत के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया है

छात्रा ने पुलिस से कहा कि अगस्त के पहले सप्ताह में तीनों युवक कॉलेज आए थे। मुझसे कहा कि बैंक के लिए कैंपस सलेक्शन है। बॉस से बात करनी होगी।  उन्होंने फोन पर मेरी नीलम से बात कराई। नीलम ने 23 अगस्त को लालपुर में पैंटालून मॉल के पास बुलाया। जब वहां गई तो तीनों युवक पहले से मौजूद थे। इंटरव्यू के नाम पर तीनों मुझे लेकर होटल प्रताप रेसिडेंसी पहुंचे। मेरा सर्टिफिकेट ले लिया। नशीला केक खिलाया, जिससे कुछ देर बाद बेहोश हो गई।

होश आया तो मैं बेड पर पड़ी थी। राहुल बगल में बैठा था। राहुल ने अपने मोबाइल में मेरी कुछ अश्लील तस्वीर दिखाई और किसी को बताने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। सर्टिफिकेट भी बाद में देने की बात कही। इसके बाद ये युवक अक्सर मेरे कॉलेज में आने लगे। डराने-धमकाने लगे। तंग आकर अपने घर रामगढ़ चली गई। कुछ दिन बाद राहुल ने फोन पर कहा कि रांची आकर सर्टिफिकेट ले जाओ रांची आने पर कचहरी ले गया। फोटो दिखाकर धमकाया और कोर्ट मैरिज कर ली। फिर बंगाली टोली में एक कमरे में बंद कर दिया।

यहां से राहुल के पिता मुझे सतना (मध्यप्रदेश) ले गए। राहुल की बहन के फ्लैट पर रखा। फोन पर पिता से बात कराई और 14 लाख रुपए मांगे।  पिता ने 14 लाख रुपए का चेक राहुल को दिया। इसके बाद राहुल मुझे ट्रेन से रांची ला रहा था। मैं डेहरी स्टेशन पर उतरकर घर चली गई। रामगढ़ के चरही थाने में केस दर्ज कराने गई, तो वहां से रांची भेज दिया गया। आरोपी राहुल इससे पहले भी कई लड़कियों के साथ इंगेजमेंट कर चुका है और उनसे दहेज के नाम पर पैसे भी ऐंठ चुका है।

पीड़िता ने राहुल और उसके साथियों पर सेक्स रैकेट चलाने के भी आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने कहा है कि राहुल, अजीत, प्रशांत और नीलम समेत अन्य लोग मिलकर रैकेट चलाते हैं। पीड़िता ने छात्रा के मुताबिक राहुल और अजीत उसे बार-बार मंत्री का नाम लेकर डराते-धमकाते थे।

अजीत कहता था कि वह मंत्री का भांजा है, इसलिए पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। राहुल और नीलम भी खुद को मंत्री का करीबी बताते हुए उसे धमकाते थे। लालपुर थानेदार रमोद कुमार ने कहा कि इनके खिलाफ अभी आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।